उत्तराखंड-यूपी सीमा पर युवती ने हल्दी देवहा नदी में छलांग लगाकर की आत्महत्या, तलाश जारी

उत्तराखंड-यूपी सीमा पर युवती ने हल्दी देवहा नदी में छलांग लगाकर की आत्महत्या, तलाश जारी

स्थान – मझोला /खटीमा /ऊधम सिंह नगर
रिपोर्ट – अशोक सरकार

यूपी सीमा क्षेत्र में एक 20 वर्षीय विवाहित युवती ने अज्ञात कारणों से हल्दी देवहा नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही सत्रहमील पुलिस चौकी प्रभारी ललित सिंह विष्ट अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए और युवती के शव की तलाश शुरू कर दी।

युवती का नाम रोशनी है, जो ग्राम भिंडारा थाना न्यूरिया की रहने वाली है। वह अपनी 14 वर्षीय छोटी बहन चांदनी के साथ मझोला बाजार से दवा लेने गई थी। दवा खरीदने के बाद रोशनी ने अपनी छोटी बहन को बाजार में अकेला छोड़कर हल्दी देवहा पुल पर पहुंचकर किसी से फोन पर बातचीत की। बातचीत खत्म होते ही उसने पुल से नदी में छलांग लगा दी।

घटना के वक्त कई राहगीरों ने युवती को बचाने की कोशिश की, लेकिन नदी के बीच गहरे कुंड के कारण वह डूब गई।

युवती की शादी लगभग एक वर्ष पूर्व यूपी के शाहजहांपुर जिले के बंडा ग्राम देवकली निवासी सुदेश कुमार से हुई थी। रक्षाबंधन के पर्व के अवसर पर सोमवार को उसका भाई दुर्गेश रोशनी उसे ससुराल से लेकर आया था। अचानक यह दर्दनाक कदम उठाने के पीछे क्या वजह थी, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

एनडीआरएफ टीम ने शाम तक नदी में शव की तलाश जारी रखी, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। इस दौरान चौकी प्रभारी ललित सिंह बिष्ट, 31 बटालियन एनडीआरएफ टीम के एसआई सुभाष चंद राणा, हेड कांस्टेबल मनोज सिंह राणा, राजकुमार राणा, सतीश सिंह, महेश सिंह, दिनेश सिंह, महेंद्र नाथ, सुरेश राणा सहित सैकड़ों स्थानीय लोग मौके पर मौजूद रहे।

पुलिस और एनडीआरएफ टीम की खोजबीन जारी है, और जल्द ही युवती का शव मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।