अजय मौर्या निर्विरोध बने उधम सिंह नगर के जिला पंचायत अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

अजय मौर्या निर्विरोध बने उधम सिंह नगर के जिला पंचायत अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

स्थान- खटीमा, उधम सिंह नगर

रिपोर्ट -अशोक सरकार

उधम सिंह नगर: जिले से बीजेपी के एकमात्र प्रत्याशी अजय मौर्या को निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष चुना गया। इस खुशी के मौके पर क्षेत्र के समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने अजय मौर्या का फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया और मिठाइयां बांटीं।

निर्वाचन के बाद अजय मौर्या ने कहा कि वे प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने उन्हें सेवा का अवसर दिया।

उन्होंने कहा कि वे सरकार की सभी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।

अजय मौर्या ने खटीमा-मझोला मार्ग के विकास कार्य को लेकर भी महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि टेंडर प्रक्रिया 20 से 25 अगस्त के बीच पूरी हो जाएगी और 30 अगस्त तक सड़क निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा।

यह क्षेत्र के विकास और सुगम संपर्क के लिए एक महत्वपूर्ण कदम होगा, जिससे स्थानीय जनता को बड़ा फायदा मिलेगा।