


संजय जोशी
रानीखेत

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जब बहनें अपने भाइयों से मिलने की तैयारी कर रही हैं, वहीं वलना गांव निवासी वाहन स्वामी राजेंद्र पंत ने इस खास दिन को और भी सराहनीय और यादगार बना दिया है।



राजेंद्र पंत ने रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों के लिए निशुल्क टैक्सी सेवा उपलब्ध कराई है, जो वलना गांव से रानीखेत और रानीखेत से द्वाराहाट तक चलाई जाएगी।



टैक्सी सेवा का विवरण

इस सेवा का उद्देश्य रक्षाबंधन पर बहनों की यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाना है, ताकि वे बिना किसी चिंता के अपने भाइयों के पास जा सकें और पर्व को हर्षोल्लास से मना सकें।

टैक्सी यूनियन ने दी जानकारी


इस नेक पहल की जानकारी टैक्सी यूनियन (निकट केमू स्टेशन) में कार्यरत विजय रावत ने दी। उन्होंने बताया कि राजेंद्र पंत की यह पहल सामाजिक सेवा और भाई-बहन के प्रेम का अनूठा उदाहरण है।

रक्षाबंधन जैसे त्योहार पर जब निजी स्वार्थ से ऊपर उठकर कोई ऐसा कदम उठाया जाता है, तो समाज में सकारात्मक संदेश जाता है। राजेंद्र पंत की यह पहल निश्चित ही दूसरों के लिए प्रेरणा बन सकती है।




