

लोकेशन/ ऋषिकेश

संवाददाता – सागर रस्तोगी

कांवड़ मेले के दूसरे सोमवार को डाक कांवड़ियों और अन्य श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जलाभिषेक के लिए नीलकंठ महादेव मंदिर की ओर रवाना हुई,




जिससे ऋषिकेश क्षेत्र में यातायात का अत्यधिक दबाव बन गया। श्यामपुर फाटक पर ट्रेन के गुजरने के दौरान फाटक बंद होने से वहां भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।



जैसे ही स्थिति की जानकारी मिली, एसएसपी देहरादून अजय सिंह स्वयं ऋषिकेश कोतवाल के साथ मौके पर पहुंचे और यातायात व्यवस्था को सुचारू करने के लिए दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ मिलकर स्थिति को नियंत्रण में लाया।


इसी बीच उनकी नजर एक मोटरसाइकिल सवार श्रद्धालु पर पड़ी, जो भीषण गर्मी और जाम के कारण अर्धचेतन अवस्था में था। बिना देर किए एसएसपी अजय सिंह ने श्रद्धालु की मोटरसाइकिल को संभालते हुए उसे नीचे उतारा और उसे प्राथमिक उपचार दिया। श्रद्धालु का बीपी लो होने के कारण वह बेहोश होने की कगार पर था।



एसएसपी ने स्वयं श्रद्धालु को नींबू पानी और पेय पदार्थ उपलब्ध कराते हुए एंबुलेंस बुलवाई और उसे नजदीकी अस्पताल भिजवाया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालु की मोटरसाइकिल को स्वयं धकेलकर सुरक्षित स्थान पर खड़ा किया और यातायात को फिर से व्यवस्थित किया।



इस घटना ने न केवल प्रशासन की तत्परता को दर्शाया, बल्कि अजय सिंह की मानवीय संवेदनशीलता भी सामने लाई, जिसकी आम जनता और श्रद्धालुओं ने प्रशंसा की।


