उत्तराखंड पंचायत चुनाव: रुद्रप्रयाग के कंडारा से अजयवीर भंडारी ने तेज किया जनसंपर्क अभियान

उत्तराखंड पंचायत चुनाव: रुद्रप्रयाग के कंडारा से अजयवीर भंडारी ने तेज किया जनसंपर्क अभियान

रिपोर्ट -सुधांशु
स्थान – रुद्रप्रयाग

उत्तराखंड में पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। दो चरणों में होने वाले मतदान के लिए प्रदेशभर में उम्मीदवारों ने प्रचार-प्रसार को धार देना शुरू कर दिया है। पहले चरण का मतदान 24 जुलाई को और दूसरा चरण 28 जुलाई को संपन्न होगा।

इसी क्रम में रुद्रप्रयाग जिले के कंडारा क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवार अजयवीर भंडारी भी क्षेत्र में सक्रिय रूप से जनसभाएं कर रहे हैं। वे गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क कर अपने लिए समर्थन और आशीर्वाद मांग रहे हैं।

अजयवीर भंडारी ने अपनी जनसभाओं में क्षेत्र के समग्र विकास, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर, बेहतर सड़क और स्वास्थ्य सुविधाओं को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने जनता से वादा किया कि यदि उन्हें सेवा का अवसर मिला तो वे पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य करेंगे।

जनता के बीच अजयवीर भंडारी को एक युवा, ऊर्जावान और जमीन से जुड़े नेता के रूप में देखा जा रहा है, जिन्होंने पहले भी सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाई है।

पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासन ने भी तैयारियाँ तेज कर दी हैं। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए सुरक्षा बलों की तैनाती, मतदान केंद्रों का निरीक्षण और मतदाताओं को जागरूक करने के प्रयास ज़ोरों पर हैं।

अब देखना यह होगा कि जनता इस बार किसे अपना प्रतिनिधि चुनती है और कौन निभाएगा विकास का वादा।