ऊधम सिंह नगर में पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़, दोनों आरोपी घायल होकर गिरफ्तार

ऊधम सिंह नगर में पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़, दोनों आरोपी घायल होकर गिरफ्तार

रिपोर्ट- चेतन बत्रा
स्थान- ऊधम सिंह नगर

ऊधम सिंह नगर जिले में सोमवार शाम पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें दोनों तस्करों के पैरों में गोली लगने से वे घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि किच्छा के पास पिपलिया मोड़ के नजदीक कुछ गौ तस्कर एक गाय को काटने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलभट्टा, सितारगंज, दिनेशपुर और पंतनगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र की घेराबंदी की गई।

पुलिस के अनुसार, जैसे ही टीम ने आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया, गौ तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान कफील पठान और अजीम पठान के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि दोनों हाल ही में एक गौ हत्या की घटना में संलिप्त थे, जिसके संबंध में पहले से मामला दर्ज है।

पुलिस अधीक्षक के अनुसार, घटना में शामिल सभी आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

मुठभेड़ के बाद मौके से कुछ हथियार, वाहन और पशु काटने के उपकरण भी बरामद किए गए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गौ तस्करी जैसे अपराधों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।