खटीमा में कुमाऊं डेरी पर फूटी जनता की नाराज़गी, मिठाई में फफूंदी मिलने पर हंगामा, खाद्य सुरक्षा विभाग ने लिए सैंपल

खटीमा में कुमाऊं डेरी पर फूटी जनता की नाराज़गी, मिठाई में फफूंदी मिलने पर हंगामा, खाद्य सुरक्षा विभाग ने लिए सैंपल

स्थान- खटीमा, उधम सिंह नगर

रिपोर्ट -अशोक सरकार

खटीमा में कुमाऊं डेरी के नाम से संचालित एक मिठाई की दुकान में एक्सपायरी मिठाई और फफूंदी लगे मिठाई के डब्बे मिलने से हड़कंप मच गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दुकान पर हंगामा कर दिया। मौके पर खाद्य सुरक्षा विभाग, तहसील प्रशासन, और बजरंग दल के कार्यकर्ता भी पहुंचे।

जानकारी के अनुसार, खटीमा निवासी एक व्यक्ति ने कुमाऊं स्वीट्स से मिठाई खरीदी थी। जब उसने घर जाकर मिठाई का डिब्बा खोला, तो उसमें से तेज बदबू और फफूंदी निकल रही थी। इसकी जानकारी जब दुकानदार को दी गई, तो बात बढ़ गई और मौके पर स्थानीय संगठन और प्रशासन पहुंचा।

बड़ी मात्रा में एक्सपायरी खाद्य सामग्री बरामद

जांच के दौरान दुकान से बड़ी मात्रा में एक्सपायरी डेट का खाद्य सामान बरामद किया गया, जिसमें बटर, गुलाब जामुन, सोनपापड़ी, खाया, देसी घी, मैदा, डालडा, डोडा बर्फी, चॉकलेट, लड्डू, क्रीम टॉफी और चिली सॉस आदि शामिल हैं।

क्या बोले अधिकारी

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने मीडिया से कहा कि,

“हमारे द्वारा मिठाई और अन्य खाद्य उत्पादों के सैंपल लिए गए हैं। यदि जांच में खामियां पाई जाती हैं तो नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।”

तहसीलदार खटीमा ने भी पुष्टि की कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और काउंटर पर भारी मात्रा में एक्सपायरी सामान बरामद किया गया है।

संगठन ने की सख्त कार्रवाई की मांग

बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले दुकानदार पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
बजरंग दल प्रांत सह संयोजक पूरन जोशी ने कहा:

“यह केवल उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के साथ नहीं, पूरे समाज के साथ धोखा है। प्रशासन को ऐसे दुकानदारों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए।”

मौके पर मौजूद प्रमुख लोग:

  • रंदीप पोखरिया (विहिप प्रांत सहमंत्री)
  • पूरन जोशी (बजरंग दल प्रांत सह संयोजक)
  • प्रदीप ठाकुर (विहिप प्रखंड मंत्री)
  • क्षितिज अरोड़ा (प्रखंड उपाध्यक्ष)
  • आशीष श्रीवास्तव (सभासद)
  • हिमांशु तिवारी, मनोज खड़ायत, सुमित फुलेरा, उज्जवल भंडारी, सुरेश राणा, राजेंद्र पांडे, प्रेम चंद, सूरज, कृष्णा गुप्ता, रोहित, दीपक भट्ट सहित कई स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।