

नैनीताल

आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को शांति व निष्पक्षता के साथ संपन्न कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम और अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।



इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात डॉ. जगदीश चन्द्र के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष भीमताल श्री विमल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने दिनांक 19 जुलाई 2025 को चेकिंग अभियान के दौरान हरिनगर, सलड़ी के पास से एक व्यक्ति को 102 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया।


अभियुक्त का विवरण:
- नाम: ललित आर्या
- पिता का नाम: जगदीश चन्द्र आर्या
- निवासी: गौलापार, निकट स्टेडियम, तल्ला मल्ला बागजाला, थाना काठगोदाम, जनपद नैनीताल
- उम्र: 30 वर्ष
अभियुक्त के विरुद्ध थाना भीमताल में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।



पुलिस टीम में सम्मिलित अधिकारीगण:
- अ0उ0नि0 कैलाश चन्द्र भट्ट
- कानि0 नरेश परिहार
- कानि0 जीवन कुमार
- कानि0 रविशंकर पाठक

नैनीताल पुलिस आमजन से अपील करती है कि वे किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखा जा सके।



