कांवड़ मेला 2025 अपने चरम पर, हरिद्वार रेलवे स्टेशनों पर जीआरपी व आरपीएफ की संयुक्त चेकिंग अभियान जारी

कांवड़ मेला 2025 अपने चरम पर, हरिद्वार रेलवे स्टेशनों पर जीआरपी व आरपीएफ की संयुक्त चेकिंग अभियान जारी

हरिद्वार/उत्तराखंड
संवाददाता :- मनोज कश्यप

कांवड़ मेला 2025 इन दिनों अपने चरम पर है। हरिद्वार में लगातार बढ़ रही कांवड़ यात्रियों की भीड़ को देखते हुए थाना जीआरपी व आरपीएफ की ओर से संयुक्त सुरक्षा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, ताकि यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाया जा सके।

SP जीआरपी तृप्ति भट्ट ने दी जानकारी:

SP तृप्ति भट्ट ने बताया कि कांवड़ मेले में यात्रियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है, जिसे ध्यान में रखते हुए रेलवे स्टेशन और प्लेटफार्मों पर सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है।


उन्होंने बताया कि मेले से जुड़े सभी रेलवे स्टेशनों पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है, जिसमें जीआरपी और आरपीएफ की टीमें सक्रिय रूप से तैनात हैं।

यात्रियों की सुविधा के लिए 8 स्पेशल ट्रेनें चलाई गईं:

SP भट्ट ने यह भी बताया कि कांवड़ मेलें के विशेष अवसर पर 8 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही, समय-समय पर जनजागरूकता अभियान चलाकर यात्रियों को सतर्क और सजग रहने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है।

यात्रियों से अपील है कि वे भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सतर्क रहें, किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें और सुरक्षा नियमों का पालन करें।
SP जीआरपी, तृप्ति भट्ट

प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे इन प्रयासों का उद्देश्य कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाना है।