मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सावन के द्वितीय सोमवार को किया भोलेनाथ का रुद्राभिषेक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सावन के द्वितीय सोमवार को किया भोलेनाथ का रुद्राभिषेक

देहरादून

पवित्र श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज विधि-विधान के साथ देवाधिदेव महादेव का अभिषेक एवं पूजन-अर्चन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने समस्त प्रदेशवासियों की सुख-शांति, समृद्धि और उत्तराखंड राज्य की निरंतर उन्नति के लिए भगवान शंकर से प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री का यह आस्था से भरा भावपूर्ण रूप प्रदेशवासियों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

रुद्राभिषेक के दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण और धार्मिक वातावरण ने सभी उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

“सावन शिव आराधना का महीना है। भोलेनाथ की कृपा से उत्तराखंड निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हो, यही कामना करता हूँ।”
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी