काठगोदाम क्षेत्र में यातायात पुलिस की कार्रवाई, नो पार्किंग में खड़े 25 वाहनों का चालान

काठगोदाम क्षेत्र में यातायात पुलिस की कार्रवाई, नो पार्किंग में खड़े 25 वाहनों का चालान

हल्द्वानी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल के निर्देशन में हल्द्वानी शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु यातायात पुलिस द्वारा निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में यातायात बाधित करने वाले और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रवर्तन कार्यवाही की जा रही है।

बीते दिवस यातायात पुलिस, हल्द्वानी द्वारा काठगोदाम क्षेत्र के SSB कैंप, कॉलटैक्स तिराहा से लेकर कैनाल रोड स्थित हैडल गेट तक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क किनारे, फुटपाथ और नो पार्किंग क्षेत्रों में अनधिकृत रूप से खड़े कुल 25 वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही की गई।

यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई आगामी दिनों में भी लगातार जारी रहेगी।

आम जनता से अपील की गई है कि वे अपने वाहनों को निर्धारित स्थानों पर ही पार्क करें और यातायात नियमों का पालन कर प्रशासन का सहयोग करें।

पुलिस प्रशासन का उद्देश्य है – सुगम यातायात, सुरक्षित शहर।