
लामाचौड़ और ईसाई फार्म में हुई जनसभाएं, 28 जुलाई को मतदान की अपील


स्थान – कालाढूंगी।
रिपोर्टर – भगवान मेहरा ।

आगामी जिला पंचायत चुनावों को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारियों को तेज़ कर दिया है। हल्द्वानी ब्लॉक के रामड़ी आनसिंह पनियाली क्षेत्र से भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी बेला तौलिया के समर्थन में रविवार को कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने जनसभाएं कीं।



लामाचौड़ और ईसाई फार्म में आयोजित इन सभाओं में विधायक भगत ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं से जनता लाभान्वित हो रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रत्याशी यदि विजयी होते हैं तो विकास की गति और तेज़ होगी।


विधायक ने जनता से अपील की कि 28 जुलाई को अधिकृत भाजपा प्रत्याशी बेला तौलिया के पक्ष में मतदान कर पार्टी को मज़बूती प्रदान करें।
इस दौरान प्रत्याशी बेला तौलिया ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में उनके कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों को जनता का समर्थन मिला है और इसी भरोसे के साथ वह चुनाव मैदान में हैं।




प्रत्याशी के पति प्रमोद तौलिया ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग पहले भाजपा की नीतियों की तारीफ करते थे, वे अब स्वार्थवश भाजपा की आलोचना कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि अधूरे कार्यों को इस बार ज़रूर पूरा किया जाएगा।


सभा में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता विकास भगत, महेश शर्मा, परमजीत सिंह पम्मा, दीपक बनोला समेत सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।



