

नए आपराधिक कानूनों और ई-मोबाइल वैन की उपयोगिता की दी जानकारी

भीमताल, 11 जुलाई।
एसएसपी नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर सचल न्यायालय ई–मोबाइल वैन टीम द्वारा भीमताल क्षेत्र में जनजागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों को नए लागू किए गए आपराधिक कानूनों और ई-मोबाइल वैन की उपयोगिता के बारे में जानकारी देना था।



एसएसपी मीणा ने नोडल अधिकारी एवं प्रभारी मोबाइल वैन को निर्देशित किया था कि वे नए कानूनों—भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA)—तथा ई-मोबाइल वैन के महत्व पर लोगों को व्यापक रूप से जागरूक करें।



इसी क्रम में नोडल अधिकारी डॉ. जगदीश चंद्र (एसपी क्राइम/ट्रैफिक, नैनीताल) के पर्यवेक्षण में प्रभारी मोबाइल वैन श्री सूरज सिंह व उनकी टीम ने भीमताल क्षेत्र में लोगों से संवाद किया।



टीम ने नागरिकों को सरल भाषा में नए आपराधिक कानूनों के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी दी और बताया कि किस प्रकार ई–मोबाइल वैन न्यायिक सेवाओं को जनता के द्वार तक पहुंचाने में सहायक है।



स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की और इसे कानून व न्याय व्यवस्था के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाला कदम बताया।



