लक्सर में कांवड़ मेला सुरक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, 5 विभागों की संयुक्त चेकिंग टीम सक्रिय

लक्सर में कांवड़ मेला सुरक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, 5 विभागों की संयुक्त चेकिंग टीम सक्रिय

कांवड़ मेला: लक्सर में सुरक्षा और शांति बनाए रखने को पांच विभागों की संयुक्त चेकिंग टीम गठित
तहसीलदार प्रताप चौहान के नेतृत्व में हाईवे स्थित प्रतिष्ठानों की जांच शुरू

संवाददाता – प्रवेश राय

रुड़की (लक्सर), 11 जुलाई।
कांवड़ मेले को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी के निर्देश पर लक्सर क्षेत्र में पांच विभागों की संयुक्त चेकिंग टीम का गठन किया गया है। यह टीम कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न पहलुओं की निगरानी कर रही है।

इस संयुक्त टीम में तहसील प्रशासन, पुलिस विभाग, खाद्य सुरक्षा विभाग, फूड सेफ्टी अथॉरिटी और बाट-माप विभाग शामिल हैं। टीम का नेतृत्व तहसीलदार लक्सर प्रताप चौहान कर रहे हैं।

चौहान ने जानकारी दी कि हाईवे पर स्थित ढाबों, होटलों, रेस्टोरेंट्स और अन्य संस्थानों में सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया है।

इस दौरान खाद्य सामग्रियों की गुणवत्ता, फूड सेफ्टी सर्टिफिकेट, तोल-मापक उपकरणों की स्थिति तथा अतिक्रमण जैसी व्यवस्थाओं की गहन जांच की जा रही है।

उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर सख्त कानूनी कदम भी उठाए जाएंगे। यह अभियान मेले के दौरान लगातार जारी रहेगा ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और व्यवस्था सुचारू बनी रहे।