मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे खटीमा, जनता एवं कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे खटीमा, जनता एवं कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

स्थान- खटीमा,उधम सिंह नगर

रिपोर्ट- अशोक सरकार

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार शाम अपने तय कार्यक्रम के तहत गृह नगर खटीमा पहुंचे। उनके आगमन पर आम जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।

लोहिया हेड स्थित अतिथि गृह में मुख्यमंत्री ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनी और समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आगामी पंचायत चुनावों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की और पार्टी की रणनीति को लेकर संवाद स्थापित किया।

ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री धामी खटीमा के नगला स्थित अपने पैतृक आवास पर रात्रि विश्राम करेंगे।

शनिवार, 5 जुलाई को मुख्यमंत्री अपने विधानसभा क्षेत्र चंपावत के टनकपुर नगर से कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए रवाना होने वाले 45 श्रद्धालुओं के पहले दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

यह यात्रा उत्तराखंड सरकार की धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम पहल मानी जा रही है।

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा और सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रहीं।