

नैनीताल

कैंची धाम में लगातार बढ़ रहे श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या को देखते हुए प्रशासन ने ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। खासतौर पर वीकेंड यानी शनिवार और रविवार को भारी वाहनों की आवाजाही पर आंशिक प्रतिबंध लागू रहेगा, जिससे श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित और सुगम बनी रहे।



प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार:

- पार्किंग की व्यवस्था: कैंची धाम में पार्किंग की सुविधा सीमित होने के कारण पर्यटक वाहनों के दबाव की स्थिति में इन्हें भवाली सेनिटोरियम में पार्क कराया जाएगा। यहां से श्रद्धालुओं को शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम पहुंचाया जाएगा।

- भारी वाहन प्रतिबंध:
- वीकेंड के दौरान (शनिवार/रविवार) दोपहर 12:00 बजे से रात 9:00 बजे तक यात्रा मार्गों पर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
- आवश्यक सेवाओं से संबंधित भारी वाहन, जैसे सब्जी, फल, ईंधन, गैस, दूध आदि भी शाम 4:00 बजे से रात 9:00 बजे तक प्रतिबंधित रहेंगे।


- वाहनों को रोके जाने के स्थान:
- कालाढूंगी रोड: ऊँचापुल तिराहा से चौफला चौराहा होते हुए चम्बल पुल तिराहा के मध्य सड़क के बाईं ओर।
- गौलापार: गौलापुल से पहले आरटीओ फिटनेस सेंटर के सामने डिवाइडर के पास।
- चोरगलिया रोड: कुँवरपुर तिराहा से खेड़ा चौराहा के मध्य।

- अल्मोड़ा/बागेश्वर की ओर से: भावाली मस्जिद तिराहा से नम्बर 01 बैंड, ज्योलिकोट के मध्य।
- भीमताल/मुक्तेश्वर की ओर से: सलड़ी चौकी या अमृतपुर के पास।

प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे निर्देशों का पालन करें और अनावश्यक भीड़भाड़ से बचें। ट्रैफिक विभाग के अनुसार यह व्यवस्था श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की गई है।



