आज का राशिफल जानिए क्या कहती है आपकी राशियाँ

आज का राशिफल जानिए क्या कहती है आपकी राशियाँ

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- किसी रिश्ते में नई शुरुआत करने के लिए समय अच्छा है। समय कुछ मिलाजुला असर लेकर आ रहा है, पर उसे बेहतरीन बनाना आपकी योग्यता पर निर्भर करता है। फाइनेंस से जुड़े कामों में सुधार आएगा, कोई और कमाई का जरिया भी शुरू हो सकता है।
नेगेटिव- दिन का ज्यादातर समय दूसरी गतिविधियों में बीत जाएगा, जिसकी वजह से अपने और अपने परिवार के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। गाड़ी आदि को लेकर कोई बड़ा खर्चा भी सामने आएगा। किसी करीबी मित्र को पैसा उधार देना पड़ सकता है।

व्यवसाय- कारोबार में पिछले कुछ समय से चल रही परेशानी का आज समाधान मिल सकता है। किसी नेता या अधिकारी से आपकी मुलाकात आपकी किस्मत को मजबूत करेगी, जिसका फायदा आपको व्यवसाय में होगा। नौकरी करने वाले लोगों के लिए अच्छी तरक्की और तबादले की स्थिति बन रही है।
लव- शादीशुदा जीवन में प्यार रहेगा। किसी विपरीत लिंग के मित्र के अचानक मिलने से बहुत खुशी महसूस होगी।
स्वास्थ्य- प्राकृतिक दिनचर्या रखें। किसी प्रकार के इन्फेक्शन और त्वचा संबंधी समस्या बढ़ सकती है। आयुर्वेद की मदद लेना भी सही रहेगा।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 1

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

पॉजिटिव- कई तरह के कामों में व्यस्तता रहेगी और कुछ खास योजनाएं भी सफल होंगी। घर में किसी करीबी मेहमान का आना होगा और आपसी मेल-जोल से खुशी भरा माहौल रहेगा। बच्चों की किसी परेशानी का समाधान निकलेगा और इससे बच्चों का भी आत्मविश्वास बढ़ेगा।
नेगेटिव- दोस्तों या बाहरी लोगों की बातों में आकर आप अपना नुकसान भी कर सकते हैं। अच्छा होगा कि अपनी योग्यता पर ही भरोसा रखें। रिश्तों को बचाने के लिए अपने व्यवहार में समय के अनुसार बदलाव लाना जरूरी है।

व्यवसाय- व्यापार में कुछ नई सफलताएं मिलने की संभावनाएं बनी हुई हैं। लोग आपके कामों की तारीफ करेंगे। इस समय तरक्की के भी अच्छे योग बने हुए हैं। ऑफिशियल मीटिंग में दूसरों की बातों में दखल देने से कुछ दिक्कतें आ सकती हैं।
लव- शादीशुदा रिश्तों में पारिवारिक मुद्दे को लेकर कुछ तनाव रहेगा। शांति से समस्याओं का हल निकालने की कोशिश करें।
स्वास्थ्य- कोई पुरानी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी दोबारा हो सकती है, जिसकी वजह से कुछ चिंतित रहेंगे। अपना अच्छा इलाज कराएं।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 8

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिव- दोपहर के बाद परिस्थितियां अच्छी रहेंगी। समय का सही इस्तेमाल करें। युवा अपने निजी कामों के साथ-साथ समाज को बेहतर बनाने जैसे कामों में भी रुचि लेंगे और अपनी योग्यता और काम करने की क्षमता से कोई मुकाम भी हासिल कर लेंगे।
नेगेटिव- कभी-कभी आलस और सुस्ती की वजह से आप काम को टालने की कोशिश भी करेंगे। दोस्तों के साथ गपशप करने और चैटिंग करने में अपना समय बर्बाद न करें। विद्यार्थी और युवा अपनी पढ़ाई और करियर पर ज्यादा ध्यान दें।

व्यवसाय- व्यवसाय में चल रही परेशानियों को शांति से सुलझाना आपकी परेशानी को कम करेगा। विस्तार से जुड़ी योजनाओं पर फिर से विचार जरूर करें। संगीत, कला, साहित्य आदि से जुड़े कामों में बहुत सफलता मिलेगी। ऑफिस में उच्च अधिकारियों के साथ रिश्तों में प्यार बढ़ेगा।
लव- पारिवारिक व्यवस्था बेहतर होगी। धार्मिक या आध्यात्मिक जगह पर जाने का भी प्रोग्राम बन सकता है।
स्वास्थ्य- बहुत ज्यादा मेहनत और तनाव की वजह से नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या रहेगी। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और व्यायाम व योगा जरूर करें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज आपको अपने किसी खास प्रयास में सफलता मिलने वाली है। आपका सिद्धांतों पर चलने वाला और बड़ा नजरिया समाज में आपकी पहचान को और अच्छा करेगा। कोई रुका हुआ या फंसा हुआ पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।
नेगेटिव- बेकार की उलझनों और झगड़ों से दूर रहें। घर में ही किसी करीबी रिश्तेदार या मित्र से मतभेद हो सकता है। विद्यार्थी भी आज पढ़ाई में ध्यान न देकर घूमने-फिरने में अपना समय बर्बाद करेंगे। यह समय अपने भविष्य को बनाने का है।

व्यवसाय- कार्यस्थल पर निजी और पारिवारिक व्यवस्था की वजह से ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे, पर फोन द्वारा आपको कोई महत्वपूर्ण ऑर्डर मिल सकता है। सरकारी नौकरी में कुछ मुश्किलें आएंगी। उच्च अधिकारियों के साथ संबंध खराब न करें।
लव- पति-पत्नी के आपसी रिश्तों में नजदीकियां आएंगी। प्रेम और मधुरता भी बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा, पर अभी के वातावरण की वजह से लापरवाही करना ठीक नहीं है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- अपने सपने और कल्पनाएं सच करने के लिए यह सही समय है। आर्थिक निवेश संबंधी मामलों में भी अच्छा समय बीतेगा। समाज में अच्छा मान-सम्मान बना रहेगा। खास चीजें खरीदने का भी मौका मिल सकता है।
नेगेटिव- बिना मतलब के खर्चों पर रोक लगाएं और अपने चाहने वालों की सलाह पर भी जरूर ध्यान दें। युवाओं को किसी बनते काम में परेशानियां या रुकावटें आने से कुछ निराशा भी रहेगी। शांति से कोई भी फैसला लें।

व्यवसाय- व्यवसाय में आप अपनी योग्यता और काबिलियत की वजह से अपने कामों को तेजी से करने में सफल रहेंगे। प्रॉपर्टी डीलिंग में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को आज कुछ खास जिम्मेदारी मिल सकती है।
लव- परिवार में खुशी भरा वातावरण बना रहेगा। आपसी गलतफहमियां दूर होंगी। विवाह योग्य लोगों के रिश्ते से संबंधित बात चल सकती है।
स्वास्थ्य- गलत खान-पान और दिनचर्या की वजह से पेट दर्द व सिर दर्द की दिक्कत रहेगी। व्यवस्थित रहने की कोशिश करें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- मेहमानों के आने से आवभगत में खुशनुमा समय बीतेगा। उपहारों का आदान-प्रदान भी रहेगा। बजट बिगड़ सकता है, फिर भी पारिवारिक खुशी के आगे यह परेशानी मामूली रहेगी। युवा अपने भविष्य से जुड़ी योजनाओं को लेकर काफी गंभीर रहेंगे।
नेगेटिव- फाइनेंस से जुड़े कामों में लापरवाही की वजह से आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। किसी पारिवारिक सदस्य के शादीशुदा जीवन में परेशानी आने से तनाव रहेगा। अपने स्वभाव में नरमी और आसानी बनाए रखें। दूसरों पर ज्यादा हक न जमाएं।

व्यवसाय- कारोबार में इस समय ज्यादा मेहनत और कोशिश की जरूरत है। काम को बढ़ाने से जुड़ी किसी भी योजना को शुरू करने से पहले अच्छी तरह विचार जरूर करें। सरकारी नौकरी करने वाले लोग किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ व्यवहार करते समय सावधानी बरतें।
लव- पारिवारिक वातावरण में आपसी तालमेल व मेलजोल बना रहेगा। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे की भावनाओं को समझना बहुत जरूरी है।
स्वास्थ्य- डायबिटीज, ब्लड प्रेशर जैसी समस्या होने पर इसे लापरवाही में न लें। व्यवस्थित दिनचर्या रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 7

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज का दिन घर की सुख-सुविधाओं से जुड़े काम और जरूरत की चीजें खरीदने में बीतेगा। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद और प्यार परिवार पर बना रहेगा। ज्यादातर काम आसानी से पूरे होने से सुकून और आराम रहेगा।
नेगेटिव- बच्चों का हौसला बनाए रखना जरूरी है, क्योंकि अपने भविष्य से जुड़ी योजनाओं को लेकर वे लोग चिंतित रहेंगे। दोपहर के बाद परिस्थितियां थोड़ी मुश्किल होंगी, इसलिए इस समय को धैर्य और शांति से बिताना ज्यादा सही रहेगा।

व्यवसाय- व्यवसाय क्षेत्र में आपका प्रभाव बना रहेगा। कर्मचारियों के साथ संबंध मधुर रहेंगे, जिसकी वजह से काम करने की क्षमता बढ़ सकती है, पर इस समय माल की क्वालिटी पर ज्यादा ध्यान देना जरूरी है।
लव- खास मित्रों से मुलाकात आपको खुशी प्रदान करेगी। पुरानी यादें ताजा होंगी। पारिवारिक वातावरण भी खुशनुमा रहेगा।
स्वास्थ्य- नसों में खिंचाव व शरीर में कहीं दर्द आदि की समस्या रहेगी। व्यायाम जरूर करें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रही मुश्किलों में आज कुछ सुधार आएगा और किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से आपकी कोई परेशानी भी हल होगी। आप अपने कामों पर ध्यान दे पाएंगे। सामाजिक संपर्क भी बढ़ेंगे। घर में कोई मंगल कार्य से जुड़ी योजना बनेगी।
नेगेटिव- बीती हुई नकारात्मक बातों का असर अपने आज पर न पड़ने दें। अनजान व्यक्तियों को जल्दी ही अपने बारे में कोई खास जानकारी दे देना आपको मुसीबत में डाल सकता है। किराएदारी मामलों में बहस की स्थिति बन रही है।

व्यवसाय- रियल स्टेट से जुड़े कारोबार में कोई भी डील फाइनल करते समय उसके सभी पहलुओं पर सोच-विचार जरूर कर लें। जल्दबाजी में लिए गए फैसले नुकसान दे सकते हैं। टैक्स से जुड़ी फाइलों को पूरी तरह व्यवस्थित रखें। नौकरी में कुछ न कुछ परेशानियां रहेंगी।
लव- शादीशुदा जीवन में प्यार रहेगा। घर की देखरेख और व्यवस्था के लिए भी कुछ समय निकालना जरूरी है।
स्वास्थ्य- छोटी-मोटी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं रहेंगी, हालांकि आप जल्दी ही इस पर काबू भी पा लेंगे।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 4

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज परिवार से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं, जो कि सही रहेंगे। किसी मित्र का सहयोग भी आपकी दिक्कतों को कम करने में मदद करेगा। कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों में सुधार होने से दिनचर्या व्यवस्थित हो जाएगी।
नेगेटिव- किसी करीबी रिश्तेदार के साथ मनमुटाव होने जैसी स्थिति बन रही है। रिश्तों में प्यार बनाए रखने के लिए कुछ बातों को अनदेखा करना भी जरूरी है। सामाजिक या सोसाइटी से जुड़े कामों में अपना योगदान न देने से आपके खिलाफ बातें बनेंगी।

व्यवसाय- व्यवसाय में कुछ न कुछ दिक्कतें बनी रहेंगी। इस समय कार्य क्षेत्र में कोई भी फैसला अकेले न लें, बल्कि टीम वर्क बनाकर काम करें। कमाई का कोई स्रोत शुरू हो सकता है। नौकरी करने वाले लोग किसी सरकारी मामले में फंस सकते हैं।
लव- जीवनसाथी और परिवार के लोगों का साथ बना रहेगा। दोस्तों के साथ पारिवारिक मिलन सबको खुशी देगा।
स्वास्थ्य- अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए रखने में किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें। अभी के वातावरण से अपना बचाव रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

पॉजिटिव- परेशानियों से घबराने की बजाय उनका हल ढूंढने की कोशिश करें, तो सफलता जरूर मिलेगी। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। घर की देखरेख और परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय बीतेगा।
नेगेटिव- बच्चों का हौसला बनाए रखने के लिए उनके साथ दोस्ताना व्यवहार रखना जरूरी है। कोई भी फैसला लेने से पहले उसके हर पहलू पर अच्छे से सोच-विचार जरूर करें। बिना वजह किसी से भी न उलझें।

व्यवसाय- तमाम कोशिशों के बावजूद भी काम सामान्य ही रहेंगे, हालांकि लोगों से संपर्क, ऑनलाइन, मीडिया आदि से जुड़े व्यवसाय में काम चलता रहेगा। नौकरी में अपने कर्मचारियों का अच्छा सहयोग बना रहेगा।
लव- शादीशुदा रिश्ते मधुर रहेंगे। प्रेमी प्रेमिका के बीच भावनात्मक रूप से दूरी हो सकती है। एक दूसरे के प्रति सम्मान और विश्वास रखना जरूरी है।
स्वास्थ्य- अभी के मौसम की वजह से सिर दर्द, माइग्रेन की समस्या बढ़ सकती है। इस समय अपनी दिनचर्या और खानपान को पूरी तरह से व्यवस्थित रखें। उमस भरी गर्मी से अपना बचाव करें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 8

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव- अपने रुके हुए निजी कामों को निपटाने का अच्छा समय है। व्यस्त रहने के बावजूद घर-परिवार और सगे-संबंधियों के लिए भी समय निकाल लेंगे। युवाओं को अपने किसी विशेष काम को लेकर लोगों से तारीफ मिलेगी और उनके आत्मविश्वास में भी निखार आएगा।
नेगेटिव- अजनबी व अपरिचित लोगों से व्यवहार व लेन-देन में सावधानी बरतें। आप किसी साजिश का शिकार भी हो सकते हैं। इसलिए बुरे लोगों की संगत से दूर रहें। बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना आवश्यक है।

व्यवसाय- व्यवसाय में कोई नया काम या योजना सफल बनाने में अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन सहायक रहेगा, पर व्यवसाय की जगह पर आपकी उपस्थिति भी जरूरी है, क्योंकि आपकी लापरवाही से कर्मचारी भी काम पर ध्यान नहीं देंगे। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े व्यवसाय में फायदे की स्थिति बन रही है।
लव- शादीशुदा रिश्तों में प्यार रहेगा, जिससे घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- खान-पान और दिनचर्या को सही रखें, इससे गैस और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज आप अपना कोई लक्ष्य हासिल करने में सफल रहेंगे और कोई रुका हुआ कार्य आसानी से पूरा हो जाएगा। धार्मिक संस्थाओं के साथ सेवा संबंधी कामों में रुचि लेना आपको मानसिक सुकून देगा, साथ ही समाज में आपका मान-सम्मान और रुतबा बना रहेगा।
नेगेटिव- किसी भी योजना पर काम शुरू करने से पहले उस के बारे में अच्छे से सोच-विचार जरूर करें। किसी भी अनजान व्यक्ति से अपनी निजी योजनाओं को शेयर न करें। किसी गैर-कानूनी काम में रुचि न लें, इनकी वजह से आप किसी मुश्किल में पड़ सकते हैं।

व्यवसाय- व्यवसाय के कामों में बहुत ज्यादा मेहनत और व्यस्तता रहेगी। सही व्यवस्था बनाए रखने के लिए कर्मचारियों और साथियों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें। आपसी संबंध में किसी प्रकार की भी कड़वाहट न आने दें। फाइनेंस संबंधी काम टाल दें।
लव- जीवनसाथी काम ज्यादा होने के कारण परिवार पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। आपका घर और परिवार के प्रति पूरा सहयोग उन्हें सुकून और खुशी देगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुरक्षा संबंधी नियमों का पूरी तरह से पालन करें। अभी के मौसम में लापरवाही करना ठीक नहीं है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 7