उत्तराखंड पंचायती चुनाव: मौलेखाल में नामांकन प्रक्रिया तीसरे दिन भी जारी, प्रत्याशियों में दिखा जोश

उत्तराखंड पंचायती चुनाव: मौलेखाल में नामांकन प्रक्रिया तीसरे दिन भी जारी, प्रत्याशियों में दिखा जोश

रिपोटर – गोविन्द रावत

स्थान-अल्मोड़ा

उत्तराखंड में पंचायती चुनाव को लेकर माहौल गर्म है और नामांकन प्रक्रिया जोरों पर है

अल्मोड़ा जिले के विकास खंड मुख्यालय मौलेखाल में भी तीसरे दिन नामांकन की प्रक्रिया जारी रही। सुबह से ही ब्लॉक मुख्यालय पर प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की भीड़ देखने को मिली।

प्रत्याशियों में दिखा खासा उत्साह

नामांकन स्थल पर प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ उत्साहपूर्वक पहुंचे। ढोल-नगाड़ों और नारों के साथ पहुंचे कई प्रत्याशियों ने अपनी जीत का दावा भी किया।

सल्ट ब्लॉक की 10 न्याय पंचायतों में नामांकन

सल्ट विकास खंड की कुल 10 न्याय पंचायतों के तहत आने वाले ग्राम पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों के लिए उम्मीदवारों ने न्याय पंचायतवार नामांकन दाखिल किया। प्रशासन द्वारा सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं।

प्रशासन पूरी तरह सतर्क

नामांकन के दौरान प्रशासन और पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। उम्मीदवारों को कोई असुविधा न हो, इसके लिए अलग-अलग काउंटर और सहायता केंद्र बनाए गए हैं।