

हरिद्वार

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हरिद्वार के दौरे पर रहेंगे। राज्य सरकार के चार साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री पूर्वाह्न 11:30 बजे हरिद्वार पहुंचेंगे।



मुख्यमंत्री धामी 11:50 बजे पावन हरकी पैड़ी पर गंगा पूजन करेंगे और इसी के साथ ‘नदी उत्सव’ का शुभारंभ करेंगे। इस आयोजन के माध्यम से प्रदेशवासियों को गंगा संरक्षण और स्वच्छता का पवित्र संदेश दिया जाएगा।



गंगा पूजन के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12:25 बजे ऋषिकुल मैदान पहुंचेंगे, जहां वे ‘विकास संकल्प पर्व’ कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।



यह कार्यक्रम राज्य सरकार की उपलब्धियों और भावी योजनाओं को लेकर जनता को अवगत कराने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।



मुख्यमंत्री के इस दौरे को गंगा संरक्षण और राज्य के सतत विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है। हरिद्वारवासियों और श्रद्धालुओं के लिए यह आयोजन विशेष आकर्षण का केंद्र बन गया है।



