श्रीनगर की जीवीके झील में मिला अज्ञात महिला का शव, SDRF और पुलिस ने किया रेस्क्यू

श्रीनगर की जीवीके झील में मिला अज्ञात महिला का शव, SDRF और पुलिस ने किया रेस्क्यू

श्रीनगर (गढ़वाल)

श्रीनगर के कीर्तिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जीवीके झील से मंगलवार को एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया।

शव झील में तैरता हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

कोतवाली कीर्तिनगर के प्रभारी निरीक्षक देवराज शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि चौरास चौकी को सूचना मिली थी कि जीवीके झील में एक महिला का शव तैर रहा है

सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया।

शव की शिनाख्त नहीं

फिलहाल महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के मोर्चरी में सुरक्षित रखा है और पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

जांच जारी

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्टों की पड़ताल की जा रही है।