

रिपोर्टर -: आसिफ इक़बाल
लोकेशन -: रामनगर


उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं के लिए परीक्षा शुल्क और आवेदन जमा करने की तिथियां घोषित कर दी हैं। परिषद के सचिव विनोद कुमार सिमल्टी ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी साझा की।


महत्वपूर्ण तिथियां:

- संस्थागत परीक्षार्थी (स्कूल से):
आवेदन की अंतिम तिथि: 31 जुलाई 2025
विलंब शुल्क के साथ अंतिम तिथि: 24 अगस्त 2025 - व्यक्तिगत (प्राइवेट) परीक्षार्थी:
आवेदन की अंतिम तिथि: 14 अगस्त 2025
विलंब शुल्क के साथ अंतिम तिथि: 24 अगस्त 2025

हाईस्कूल (10वीं) परीक्षा शुल्क:
- संस्थागत परीक्षार्थी: ₹200
- व्यक्तिगत परीक्षार्थी: ₹600
- अंकपत्र शुल्क: ₹10
- अग्रसारण शुल्क: ₹10
- केवल एक विषय की परीक्षा: ₹150
- विलंब शुल्क: ₹150


इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा शुल्क:
- संस्थागत परीक्षार्थी: ₹350
- व्यक्तिगत परीक्षार्थी: ₹700
- अंकपत्र शुल्क: ₹10
- अग्रसारण शुल्क: ₹10
- केवल एक विषय की परीक्षा: ₹150
- प्रवर्जन प्रमाणपत्र शुल्क: ₹50
- विलंब शुल्क: ₹150

सुधार परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए राहत:

सचिव विनोद कुमार सिमल्टी ने बताया कि वर्ष 2025 की प्रथम सुधार परीक्षा में भाग लेने वाले छात्रों से इस चरण में कोई परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा। सुधार परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद ऐसे छात्रों को आवेदन के लिए अलग से अवसर मिलेगा।


महत्वपूर्ण निर्देश:
सभी आवेदन ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से ही जमा किए जाएंगे।

सभी विद्यालयों और छात्र-छात्राओं से समयसीमा का पालन करने की अपील की गई है ताकि विलंब शुल्क से बचा जा सके।
यह सूचना छात्रों, अभिभावकों और स्कूल प्रशासन के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। समय पर आवेदन करना सुनिश्चित करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।


