हरिद्वार: गंगाजल खंडित होने पर कांवड़ियों का बवाल, टेम्पो चालक को पीटकर किया घायल, पुलिस पहुंचते ही फरार

हरिद्वार: गंगाजल खंडित होने पर कांवड़ियों का बवाल, टेम्पो चालक को पीटकर किया घायल, पुलिस पहुंचते ही फरार

स्थान : हरिद्वार

कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले ही हरिद्वार में बवाल की स्थिति बन गई है। बहादराबाद थाना क्षेत्र में कांवड़ियों ने एक टेम्पो चालक को बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया। घटना उस वक्त हुई जब पतंजलि योगपीठ के पास सड़क किनारे रखी एक कांवड़ से टेम्पो की हल्की टक्कर हो गई।

गंगाजल खंडित होने से गुस्साए कांवड़ियों ने टेम्पो चालक धर्मेंद्र निवासी जयपोता पर हमला बोल दिया। उसे गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक सभी कांवड़िए फरार हो चुके थे। अब पुलिस हमलावरों की पहचान और तलाश में जुटी है।

प्रशासन के लिए यह घटना एक चुनौतीपूर्ण संकेत है, क्योंकि कांवड़ यात्रा अभी शुरू भी नहीं हुई है और इस तरह की हिंसक घटना से कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

हरिद्वार पुलिस ने अपील की है कि यात्रा के दौरान सभी श्रद्धालु संयम बनाए रखें और किसी भी प्रकार की अफवाह या उकसावे में आकर कानून हाथ में न लें। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात भी कही गई है।