प्रभारी निरीक्षक पंकज कोठियाल को मिली पदोन्नति, बने पुलिस उपाधीक्षक – एसएसपी ने पहनाया सम्मान का बैज

प्रभारी निरीक्षक पंकज कोठियाल को मिली पदोन्नति, बने पुलिस उपाधीक्षक – एसएसपी ने पहनाया सम्मान का बैज

रिपोर्ट : भगवान‌ सिंह
स्थान :पौड़ी गढ़वाल

जनपद पौड़ी के प्रभारी निरीक्षक (इंटेलिजेंस) श्री पंकज कोठियाल को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं, कर्तव्यनिष्ठा और कार्यकुशलता के लिए पुलिस उपाधीक्षक (DySP) के पद पर पदोन्नत किया गया है।

इस विशेष अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पौड़ी श्री लोकेश्वर सिंह ने स्वयं उनके कंधों पर पुलिस उपाधीक्षक का बैज अलंकरण कर सम्मानित किया। यह क्षण न केवल एक प्रशासनिक पदोन्नति था, बल्कि श्री कोठियाल की वर्षों की सेवा, ईमानदारी और समर्पण का औपचारिक सम्मान भी था।

एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने इस दौरान कोठियाल के अब तक के कार्यों की सराहना करते हुए कहा, “श्री पंकज कोठियाल ने हर चुनौती में अपनी जिम्मेदारियों को निष्ठा से निभाया है। हमें पूरा विश्वास है कि वह आगे भी विभाग की प्रतिष्ठा को और ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।”

पौड़ी पुलिस परिवार की ओर से नवपदोन्नत पुलिस उपाधीक्षक पंकज कोठियाल को ढेरों

बधाइयाँ एवं उनके उज्ज्वल और सफल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गई हैं।