

स्थान : हरिद्वार


सिडकुल थाना क्षेत्र के डेंसों चौक के पास स्थित HMT होटल में चल रहे देह व्यापार के अड्डे का एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) और सिडकुल पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर की गई इस संयुक्त छापेमारी में होटल से चार महिलाएं और तीन पुरुषों को गिरफ्तार किया गया है।



जानकारी के अनुसार, होटल की आड़ में लंबे समय से अवैध जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था। पुलिस को मौके से भारी मात्रा में नकदी और आपत्तिजनक सामान भी मिला है।



छापेमारी के दौरान इस अवैध रैकेट का मुख्य सरगना नितिन फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। सूत्रों के अनुसार, नितिन का नेटवर्क कई राज्यों में फैला हुआ है और उसकी गतिविधियों की गहराई से जांच की जा रही है।



हरिद्वार पुलिस ने हाल के दिनों में एसएसपी के सख्त निर्देशों के तहत अवैध देह व्यापार के खिलाफ लगातार कार्रवाई शुरू की है। जिले में चल रहे ऐसे अड्डों की पहचान कर, उन्हें एक-एक कर बंद किया जा रहा है।


पुलिस का कहना है कि इस मामले में शामिल अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जाएगी।

हरिद्वार में लगातार हो रही इस तरह की कार्रवाइयों से अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है।




