

स्थान : हरिद्वार
रिपोर्टर : मनोज कश्यप


हरिद्वार की बहुचर्चित भाजपा नेत्री द्वारा अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म कराए जाने के सनसनीखेज मामले में अब पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने इस संवेदनशील प्रकरण की गहराई से जांच के लिए विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया है।



एसपी सिटी की अगुवाई में बनाई गई आठ सदस्यीय एसआईटी ने जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, इस केस में कई अन्य स्थानीय नेताओं की संलिप्तता सामने आई है, जिनके नाम चार्जशीट में शामिल किए जा सकते हैं।



एसएसपी डोबाल ने स्पष्ट किया है कि पुलिस इस मामले में किसी भी तरह के दबाव में आए बिना निष्पक्ष और सख्त जांच कर रही है। उन्होंने कहा, “हम तथ्यों के आधार पर कार्रवाई कर रहे हैं। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।”




सूत्रों के अनुसार, एसआईटी बहुत जल्द मामले में चार्जशीट दाखिल कर सकती है, जिसमें कई चौंकाने वाले खुलासे होने की संभावना है।


यह मामला सामने आने के बाद से ही हरिद्वार के राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में हलचल मची हुई है। अब सभी की नजरें एसआईटी की आगामी कार्रवाई और संभावित गिरफ्तारियों पर टिकी हैं।


