

टॉप:रुद्रप्रयाग

जिले में लगातार हो रही मूसलधार बारिश के चलते संभावित आपदा की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन सतर्क मोड में आ गया है। विशेषकर नदी किनारे बसे गांवों, निचले इलाकों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में प्रशासन द्वारा अलर्ट जारी कर निगरानी बढ़ा दी गई है।



राजस्व विभाग, पुलिस प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमें संवेदनशील क्षेत्रों में पहुंचकर लाउडस्पीकर के माध्यम से अनाउंसमेंट कर रही हैं और लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की जा रही है।

नदियों और नालों में जलस्तर बढ़ने पर अलर्ट जारी


प्रशासन की टीमें विभिन्न स्थानों पर जाकर नदी-नालों का निरीक्षण कर रही हैं। जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए लोगों को खतरे से पहले सचेत किया जा रहा है।




भूस्खलन और बाढ़ संभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी
विशेष सतर्कता उन क्षेत्रों में बरती जा रही है जहां पिछले वर्षों में भूस्खलन या बाढ़ की घटनाएं हो चुकी हैं। निचले इलाकों में स्थानीय लोगों को सचेत किया गया है कि वे स्थिति सामान्य होने तक सुरक्षित स्थानों पर ही रहें।

जिलाधिकारी प्रतीक जैन की अपील
जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने समस्त नागरिकों से अपील की है कि वे

- प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें,
- किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें,
- और आपात स्थिति में तत्काल स्थानीय प्रशासन या जिला नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें।


