

देहरादून


उत्तराखंड में 30 जून 2025 को भारी बारिश की चेतावनी के बीच मौसम विभाग देहरादून ने रेड अलर्ट जारी किया है।




इस चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने प्रदेशभर में कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को एक दिन के लिए बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।


यह आदेश सरकारी, गैर-सरकारी और निजी सभी शैक्षणिक संस्थानों पर लागू होगा।

फैसले के पीछे उद्देश्य: बच्चों की सुरक्षा और आपदा न्यूनीकरण
राज्य सरकार ने साफ किया है कि यह फैसला बच्चों की सुरक्षा और किसी भी संभावित आपदा की जोखिम को कम करने के उद्देश्य से लिया गया है।

भारी बारिश के दौरान भूस्खलन, जलभराव और नदी-नालों में उफान की स्थिति को देखते हुए यह एहतियाती कदम उठाया गया है।

मौसम विभाग की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार 30 जून को राज्य के अधिकांश जिलों में भारी से अति भारी वर्षा होने की संभावना है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने और यातायात बाधित होने की आशंका है। खासकर पर्वतीय जिलों में भूस्खलन और सड़क अवरोध जैसी स्थितियाँ बन सकती हैं।



