उत्तराखंड में बारिश का कहर: रामनगर-कुमाऊं-गढ़वाल को जोड़ने वाला NH-309 बाधित, धनगढ़ी और ढिकुली नाले उफान पर

उत्तराखंड में बारिश का कहर: रामनगर-कुमाऊं-गढ़वाल को जोड़ने वाला NH-309 बाधित, धनगढ़ी और ढिकुली नाले उफान पर

शहर रामनगर
रिपोर्टर.. अकरम चौधरी

उत्तराखंड में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश का असर अब मुख्य सड़कों और राष्ट्रीय राजमार्गों पर भी दिखने लगा है।

रविवार को रामनगर को कुमाऊं और गढ़वाल से जोड़ने वाले नेशनल हाईवे-309 पर स्थित धनगढ़ी नाला तेज बारिश के चलते उफान पर आ गया, जिससे वाहन यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।

बारिश शुरू होने के कुछ ही समय बाद धनगढ़ी नाला का जलस्तर तेजी से बढ़ गया, जिससे रामनगर से अल्मोड़ा, रानीखेत और नैनीताल जैसे पर्यटन स्थलों की ओर जाने वाले मार्ग पर आवाजाही रुक गई

स्थानीय लोगों के अनुसार, हर बरसात में यह नाला संकट बनकर सामने आता है। कुछ ही मिनटों की बारिश इस नाले को उफान पर ला देती है

जिससे यात्रियों और पर्यटकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।