उत्तरकाशी: यमुनोत्री सिलाई बैंड के पास बादल फटा, 9 श्रमिक लापता जिला प्रशासन ने जारी की लापता लोगों की सूची, सभी नेपाल मूल के

उत्तरकाशी: यमुनोत्री सिलाई बैंड के पास बादल फटा, 9 श्रमिक लापता जिला प्रशासन ने जारी की लापता लोगों की सूची, सभी नेपाल मूल के

स्थान : उत्तरकाशी

उत्तरकाशी जिले के यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिलाई बैंड के पास बादल फटने की बड़ी घटना सामने आई है। इस आपदा में 9 श्रमिक लापता हो गए हैं। घटना के बाद क्षेत्र में भारी मलबा और जलभराव हो गया है, जिससे राहत व बचाव कार्यों में भी बाधा आ रही है। जिला प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं और लापता लोगों की तलाश जारी है।

प्रशासन द्वारा जारी सूची के अनुसार, सभी लापता नेपाल मूल के श्रमिक बताए जा रहे हैं, जो निर्माण कार्यों में लगे थे। लापता श्रमिकों के नाम इस प्रकार हैं:

  1. दूजेलाल, उम्र 65 वर्ष
  2. केवल थापा, उम्र 43 वर्ष
  3. रोशन चौधरी, उम्र 40 वर्ष
  4. विमला धामी, उम्र 36 वर्ष
  5. कल्लूराम चौधरी, उम्र 55 वर्ष
  6. बॉबी, उम्र 38 वर्ष
  7. छोटू, उम्र 22 वर्ष
  8. प्रियांश, उम्र 20 वर्ष
  9. मनीष धामी, उम्र 40 वर्ष

रेस्क्यू अभियान जारी
स्थानीय प्रशासन ने बताया कि मौसम खराब होने के बावजूद रेस्क्यू ऑपरेशन युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस बल की टीमें मलबे में दबे लोगों की खोज में जुटी हैं। वहीं, क्षेत्रीय अधिकारियों द्वारा आसपास के गांवों को भी अलर्ट पर रखा गया है।

मुख्यमंत्री ने ली स्थिति की जानकारी
घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रबंधन विभाग से पूरी रिपोर्ट तलब की है और अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि लापता लोगों को जल्द से जल्द खोजा जाए और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता दी जाए।