सतपुली-गुमखाल मार्ग पर स्टोन फॉलिंग से NH-119 बाधितयातायात बहाल करने को प्रशासन जुटा, जेसीबी मशीन लगाई गई

सतपुली-गुमखाल मार्ग पर स्टोन फॉलिंग से NH-119 बाधितयातायात बहाल करने को प्रशासन जुटा, जेसीबी मशीन लगाई गई

स्थान : कोटद्वार (पौड़ी)

श्रीनगर मार्ग पर सतपुली से गुमखाल के बीच शुक्रवार को एनएच-119 पर भारी स्टोन फॉलिंग के कारण मार्ग अवरुद्ध हो

गया। पत्थरों के अचानक गिरने से दोनों ओर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई।

प्रशासन और लोक निर्माण विभाग द्वारा मार्ग को यात्रा योग्य बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जेसीबी मशीनों

की मदद से मलबा हटाने का काम जारी है, ताकि जल्द से जल्द यातायात सुचारु हो सके।

अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें और अनावश्यक यात्रा से बचें जब तक मार्ग पूरी तरह साफ नहीं हो जाता।