नेपाल से लौटते वक्त हादसा, शारदा नहर में गिरा युवक लापतामोटरसाइकिल पुल की दीवार से टकराई, एक युवक घायल हालत में अस्पताल में भर्ती

नेपाल से लौटते वक्त हादसा, शारदा नहर में गिरा युवक लापतामोटरसाइकिल पुल की दीवार से टकराई, एक युवक घायल हालत में अस्पताल में भर्ती

स्थान – खटीमा (उधम सिंह नगर)
रिपोर्ट – अशोक सरकार

शुक्रवार शाम नेपाल से भारत लौटते समय खटीमा क्षेत्र के एसएसबी कालापुल के पास दो युवक दुर्घटनाग्रस्त हो गए। तेज रफ्तार बाइक पुल की दीवार से टकरा गई, जिससे दोनों युवक शारदा नहर में गिर पड़े। इनमें से एक युवक को घायल अवस्था में नहर से बाहर निकाल लिया गया जबकि दूसरा अब भी लापता है। उसकी तलाश जल पुलिस और एसएसबी के जवानों द्वारा की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, शमशाद अहमद पुत्र पेशकार अहमद निवासी इस्लामनगर और फरियाद पुत्र उस्मान निवासी तिर्का तिसौर, सितारगंज, दोनों नेपाल में काम करते हैं और शुक्रवार शाम बाइक (UK03A-5832) से खटीमा लौट रहे थे। बाइक शमशाद चला रहा था। कालापुल के पास उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और पुल की दीवार से टकरा गई, जिससे दोनों युवक उछलकर सीधे शारदा नहर में जा गिरे।

राहगीरों ने दी पुलिस को सूचना


हादसे की सूचना मिलते ही झनकइया थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र गौरव, लोहियाहेड चौकी प्रभारी प्रदीप शर्मा, एसआई मनोज देव, एसआई लक्ष्मण दत्त जोशी सहित एसएसबी के जवान और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इस बीच, शमशाद किसी तरह तैरकर बाहर निकल आया, जिसे 108 एंबुलेंस की मदद से उप जिला चिकित्सालय भेजा गया। फिलहाल उसका उपचार चल रहा है।

जल पुलिस कर रही रेस्क्यू ऑपरेशन


वहीं, लापता फरियाद की तलाश के लिए 31वीं फ्लैट कंपनी के जवानों और जल पुलिस ने नहर में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। देर रात तक उसकी कोई सूचना नहीं मिल सकी थी।