


रिपोर्ट : नसीम अहमद


हल्द्वानी में 30 जून से 4 जुलाई तक आयोजित होने वाली अग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षा में शामिल होने के लिए हवालबाग भर्ती पूर्व प्रशिक्षण केंद्र से प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को रवाना किया गया। ये अभ्यर्थी जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, अल्मोड़ा द्वारा संचालित नि:शुल्क प्रशिक्षण योजना के अंतर्गत तैयारी कर रहे थे।


इस योजना के तहत सेवारत एवं सेवानिवृत्त सैनिकों के बच्चों, वीरांगनाओं के पुत्रों-पुत्रियों को सेना, नेवी, वायुसेना, अर्धसैनिक बल और पुलिस बलों में भर्ती हेतु आवश्यक शारीरिक एवं लिखित प्रशिक्षण दिया जाता है।



कर्नल विजय मनराल ने दी शुभकामनाएं




अभ्यर्थियों को रवाना करते समय जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल विजय मनराल ने सभी प्रतिभागियों को परीक्षा के


लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह योजना युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और राष्ट्रसेवा का अवसर प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।





