रामनगर में 68 किलो अवैध गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तारमुख्यमंत्री के नशा मुक्ति अभियान के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17 लाख की कीमत आंकी गई

रामनगर में 68 किलो अवैध गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तारमुख्यमंत्री के नशा मुक्ति अभियान के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17 लाख की कीमत आंकी गई

रिपोर्टर -: आसिफ इक़बाल
लोकेशन -: रामनगर

प्रदेश में चलाए जा रहे “नशा मुक्त देवभूमि अभियान” के तहत रामनगर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर की गई चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक टैक्सी वाहन से 68 किलो से अधिक अवैध गांजा बरामद किया है। इस मामले में एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।

कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि पर्वतीय क्षेत्रों से अवैध रूप से गांजा लाकर रामनगर में बेचे जाने की शिकायतें लंबे समय से मिल रही थीं। पहले भी रामनगर पुलिस ने कई नशा तस्करों को जेल भेजा है।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
कोतवाल ने बताया कि एक विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने इलाके में फील्डिंग लगाई। इसी दौरान एक संदिग्ध टैक्सी वाहन आते हुए दिखाई दिया। पुलिस टीम को देखकर चालक ने वाहन की गति तेज कर दी, लेकिन पुलिस ने पीछा कर वाहन को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान 68 किलो से अधिक गांजा बरामद किया गया, जिसकी अंतरराज्यीय बाजार में अनुमानित कीमत 17 लाख रुपये आंकी गई है।

आरोपी गिरफ्तार, वाहन सीज
इस मामले में पुलिस ने ग्राम पूछड़ी टंकी निवासी दानिश पुत्र वाहिद हुसैन को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वाहन को सीज कर लिया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा चुकी है।

पुलिस ने बताया कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में आने वाले दिनों में और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जनता से

भी अपील की गई है कि यदि किसी को नशा तस्करी की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।