अलकनंदा और भागीरथी का जल स्तर बढ़ा, सिंचाई विभाग रख रहा लगातार निगरानीटिहरी और श्रीनगर डैम से छोड़े जा रहे पानी पर भी नजर, फिलहाल खतरे की कोई स्थिति नहीं

अलकनंदा और भागीरथी का जल स्तर बढ़ा, सिंचाई विभाग रख रहा लगातार निगरानीटिहरी और श्रीनगर डैम से छोड़े जा रहे पानी पर भी नजर, फिलहाल खतरे की कोई स्थिति नहीं

रिपोर्ट : भगवान‌ सिंह
स्थान : कीर्तिनगर (टिहरी गढ़वाल)

पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते अलकनंदा और भागीरथी नदियों का जल स्तर बढ़ने लगा है। इसे देखते हुए टिहरी जनपद के देवप्रयाग विधानसभा अंतर्गत कीर्तिनगर क्षेत्र में सिंचाई विभाग अलर्ट मोड पर है और नदी जल स्तर की लगातार निगरानी कर रहा है।

सिंचाई विभाग की कीर्तिनगर इकाई के अवर अभियंता (AE) मंगल सिंह ने जानकारी दी कि रामकुंड देवप्रयाग में अलकनंदा का जल स्तर वर्तमान में 457 से घटकर 456 मीटर के आसपास रिकॉर्ड किया गया है। हालांकि यह स्तर अभी भी खतरे की सीमा से काफी नीचे है, लेकिन विभाग पूरी सतर्कता बरत रहा है।

उन्होंने बताया कि टिहरी और श्रीनगर डैम से छोड़े जा रहे पानी की मात्रा पर भी विभाग विशेष नजर बनाए हुए है। इन डैमों से छोड़ा गया पानी अंततः देवप्रयाग पहुंचता है, इसलिए यहां के जलस्तर का आंकलन डैम प्रवाह के आधार पर भी किया जा रहा है।

प्रशासन के साथ साझा हो रही जानकारी
सिंचाई विभाग ने स्पष्ट किया कि नदियों के जल स्तर और संभावित जोखिमों से संबंधित जानकारी नियमित रूप से जिला प्रशासन के साथ साझा की जा रही है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके।

फिलहाल स्थिति नियंत्रण में
एई मंगल सिंह ने बताया कि वर्तमान में स्थिति नियंत्रण में है और जल स्तर खतरे के निशान से काफी नीचे है। विभाग की टीमें

24 घंटे स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि किसी भी तरह की आपदा से पहले आवश्यक कदम उठाए जा सकें।