


किच्छा ,शक्तिफार्म

ग्राम सभा शक्तिफार्म पिपलिया से ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी विश्वजीत सरकार ने एक प्रेस वार्ता कर आगामी चुनाव को लेकर अपनी तैयारियों और पूर्व कार्यों की जानकारी मीडिया को दी।



उन्होंने बताया कि इससे पहले भी वे ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ चुके हैं, जिसमें उन्हें कुछ ही वोटों से हार का सामना करना पड़ा था।


विश्वजीत सरकार ने कहा कि पिछली बार के चुनाव परिणामों से उन्होंने सीख ली और लगातार जनता के बीच रहकर जनसेवा में जुटे रहे।


उन्होंने बताया कि क्षेत्र में साफ-सफाई अभियान, मंदिरों की देखरेख, बच्चों के खेलने की व्यवस्था, घर-घर जाकर आधार कार्ड कैंप, मैरिज सर्टिफिकेट और आयुष्मान कार्ड कैंप जैसे कई कार्य उन्होंने अपने नेतृत्व में कराए हैं।

उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि ग्रामवासियों की समस्याओं का स्थायी समाधान करना है। यदि क्षेत्र की जनता इस बार भी हम पर विश्वास जताती है तो हम पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे।”


विश्वजीत सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य राजनीति नहीं, बल्कि सेवा भाव से गांव का चहुँमुखी विकास करना है। प्रेस वार्ता के अंत में उन्होंने सभी ग्रामीणों से अपील की कि वे विकास के लिए उन्हें एक बार फिर मौका दें।



