ऋषिकेश बैराज पर हुड़दंग मचाने वाले हरियाणा के पर्यटक गिरफ्तार

ऋषिकेश बैराज पर हुड़दंग मचाने वाले हरियाणा के पर्यटक गिरफ्तार

लोकेशन : ऋषिकेश
रिपोट : सागर रस्तोगी

ऋषिकेश एम्स चौकी क्षेत्र अंतर्गत बैराज के पास हरियाणा से आए पर्यटकों ने मर्यादा तोड़ते हुए जमकर हुड़दंग मचाया। पर्यटक सार्वजनिक स्थल पर कपड़े उतारकर अशोभनीय हरकतें करते नजर आए। स्थानीय लोगों ने जब उन्हें समझाने का प्रयास किया तो उन्होंने बदतमीजी जारी रखी।

सूचना मिलते ही एम्स चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और सभी पर्यटकों को गिरफ्तार कर चौकी ले आई। कोतवाल प्रदीप राणा ने बताया कि चौकी प्रभारी निखलेश बिष्ट ने “ऑपरेशन लगाम” के तहत हुड़दंग मचा रहे पर्यटकों पर सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें मर्यादा और कानून का पाठ पढ़ाया।

पुलिस की फटकार के बाद पर्यटक हाथ जोड़कर माफी मांगते नजर आए, लेकिन पुलिस ने किसी भी तरह की ढील नहीं बरती और कड़ी कानूनी कार्रवाई करते हुए पर्यटकों के वाहन को भी सीज कर लिया।

चौकी प्रभारी ने पर्यटकों को दोबारा ऐसी हरकत न करने की सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि—

“ऋषिकेश धार्मिक और शांतिपूर्ण शहर है। यहां हुड़दंग या अनुशासनहीनता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

इस कार्रवाई से शहर में यह स्पष्ट संदेश गया है कि सार्वजनिक मर्यादा भंग करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त रुख अपनाएगी।