


स्थान : देहरादून


केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह मंगलवार को देवभूमि उत्तराखंड के दौरे पर पहुंचे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और उत्तराखंड की पवित्र परंपराओं के अनुसार उन्हें चारों धामों का प्रसाद भेंट किया।



मुख्यमंत्री धामी ने रक्षा मंत्री को उत्तराखंड के समृद्ध सांस्कृतिक और कृषि विरासत से जोड़ते हुए ‘हाउस ऑफ़ हिमालयाज़’ ब्रांड के तहत तैयार किए गए मिलेट्स (मोटा अनाज) उत्पाद भी भेंट स्वरूप दिए। यह स्थानीय उत्पाद उत्तराखंड की आर्थिक और कृषि समृद्धि का प्रतीक माने जाते हैं।


इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने रक्षा मंत्री को राज्य में चल रही विभिन्न योजनाओं और रक्षा-संबंधी बुनियादी ढांचे पर भी जानकारी दी। राजनाथ सिंह ने उत्तराखंड की सैन्य परंपरा और देश सेवा में योगदान की सराहना की।



एयरपोर्ट पर आयोजित इस विशेष स्वागत कार्यक्रम में कई वरिष्ठ अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।



