


देहरादून

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर से बढ़ने लगे हैं। शुक्रवार को इस सीजन में अब तक के सबसे ज्यादा मामले सामने आए, जब एक ही दिन में सात लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। संक्रमितों में चारधाम और वैष्णो देवी यात्रा से लौटे तीन श्रद्धालु भी शामिल हैं।



स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, शुक्रवार को मिले सात नए मरीजों में से 23 का संबंध उत्तराखंड से है। वर्तमान में सभी सात सक्रिय मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है



और उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 30 हो गई है।



विशेषज्ञों के अनुसार तीर्थ यात्राओं के बाद संक्रमण फैलने की आशंका पहले ही जताई जा रही थी। स्वास्थ्य विभाग ने यात्रियों और उनके संपर्क में आए लोगों की निगरानी बढ़ा दी है।

साथ ही लोगों से अपील की जा रही है कि लक्षण नजर आने पर वे तुरंत टेस्ट कराएं और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें।


प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग ने स्थिति पर नजर रखते हुए सतर्कता बढ़ा दी है। आवश्यक होने पर संक्रमितों को कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट करने की भी व्यवस्था की जा रही है।



