सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ली समीक्षा बैठक, विकास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ली समीक्षा बैठक, विकास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

नैनीताल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नैनीताल में कुमाऊं मंडल के अधिकारियों के साथ एक अहम समीक्षा बैठक की। इस बैठक में मंडल स्तर के तमाम वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान सीएम धामी ने कुमाऊं के विभिन्न जिलों में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाए और जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार की प्राथमिकता है कि राज्य के प्रत्येक क्षेत्र में विकास कार्यों का लाभ आम जनता तक पहुंचे।

सीएम धामी ने अधिकारियों से यह भी कहा कि वे जमीनी स्तर पर निरीक्षण करें और कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करें। साथ ही, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए नियमित रूप से जनसुनवाई भी आयोजित करें।

बैठक में आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क निर्माण एवं पेयजल जैसी प्राथमिकताओं पर विशेष चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को हर स्तर पर जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।