आज का राशिफल जानिए क्या कहती है आपकी राशियाँ

आज का राशिफल जानिए क्या कहती है आपकी राशियाँ

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज आपको कुछ खास जानकारी मिलेगी और कुछ विशेष अनुभव भी महसूस होंगे। अपने लोगों के साथ समय बिताने से मन को शांति मिलेगी। संतान के विदेश जाने से जुड़े काम शुरू हो जाएंगे। कुल मिलाकर आज का दिन आराम से बीतेगा।
नेगेटिव- यह भी ध्यान रखें कि आपकी किसी जिद के कारण परिस्थितियां बिगड़ भी सकती हैं। अपने स्वभाव को सामान्य रखें। बच्चों को भी आपकी मदद की जरूरत होगी, इसलिए उनके लिए भी थोड़ा समय निकालना जरूरी है।

करियर- बिजनेस के रुके काम अब आगे बढ़ेंगे। आपके कर्मचारी भी आपका पूरा साथ देंगे। साझेदारी में एक दूसरे पर भरोसा बनाए रखें। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को आज कुछ ज्यादा काम करना पड़ सकता है।
लव- मेहमानों के आने से घर में खुशनुमा माहौल बनेगा। प्रेमी जोड़े एक दूसरे का सम्मान करें। अपने पार्टनर को कोई तोहफा देना आपके रिश्ते को और मजबूत करेगा।
स्वास्थ्य- आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी भी तरह की चिंता न करें। बस अपनी दिनचर्या को सही रखें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आपको बड़े और अनुभवी लोगों का साथ और मार्गदर्शन मिलेगा जिससे आपकी समस्याओं का अच्छा हल निकल जाएगा। आप अपनी मेहनत से उम्मीद से ज्यादा फायदा पा सकते हैं। इसलिए अपने कामों पर पूरा ध्यान दें। आपको अनुभवी लोगों से भी सलाह मिलेगी।
नेगेटिव- घर में किसी बूढ़े व्यक्ति की सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी। अस्पताल आदि के चक्कर भी लग सकते हैं। ध्यान रखें कि घर में ज्यादा नियम बनाकर रखना परिवार के लोगों के लिए परेशानी पैदा कर सकता है। सोच-समझकर ही पैसों का निवेश करें।

करियर- व्यापार में बाहरी लोगों से आपको व्यापारिक ऑर्डर मिल सकते हैं जो आपके लिए फायदेमंद होंगे। लेकिन किसी की बातों में न आएं और अपनी काबिलियत पर भरोसा रखें। सरकारी कामकाज में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। अपनी फाइलें और कागजात ठीक से रखें।
लव- आपके वैवाहिक जीवन में प्यार और तालमेल बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी गहराई आएगी।
स्वास्थ्य- ज्यादा भारी और तला हुआ खाना खाने से आपके लिवर पर दबाव पड़ सकता है। अपनी दिनचर्या को सही रखें।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 4

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज दिन की शुरुआत में थोड़ी परेशानियां आएंगी, लेकिन आप किसी न किसी तरह अपना काम निकाल ही लेंगे। रोज की व्यस्त जिंदगी से आराम पाने के लिए कुछ समय अपनी पसंद के काम जरूर करें। इससे आपको नई ऊर्जा मिलेगी।
नेगेटिव- अनजान लोगों से दूर रहें। अभी आपकी कमाई के साथ-साथ खर्च भी ज्यादा रहेंगे। बिना मतलब के खर्चे आपको परेशान करेंगे। किसी रिश्तेदार के कारण भी आपको परेशानी हो सकती है। अच्छा होगा कि आप अपने निजी कामों में ही व्यस्त रहें।

करियर- व्यापार के कामों में परिवार के सदस्य भी आपकी मदद करेंगे। साथ ही कोई नया काम शुरू करने के लिए भी समय अच्छा है। आपकी रोज की कमाई बढ़ेगी। आयात-निर्यात से जुड़े कामों में फायदा होगा।
लव- परिवार की व्यवस्था बनाए रखने के लिए आपको ज्यादा कोशिश करनी होगी। युवाओं को अपने प्यार के रिश्तों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है।
स्वास्थ्य- एसिडिटी और गलत खानपान के कारण आपको सिर दर्द और माइग्रेन की समस्या हो सकती है। इस बात का खास ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 8

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पॉजिटिव- जो काम बहुत समय से रुके हुए थे, वे आज थोड़ी कोशिश से ही पूरे हो जाएंगे। राजनीति और सामाजिक कामों में भी आपका प्रभाव बना रहेगा। कुछ समय बच्चों की परेशानियां सुनने और उनका हल निकालने में भी जरूर बिताएं।
नेगेटिव- संतान की किसी गलत आदत का पता चलने से मन उदास रहेगा। शांति से समस्या का हल निकालें। गाड़ी या किसी भी मशीन का इस्तेमाल बहुत ध्यान से करें। चोट लग सकती है। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें।

करियर- व्यापार में कर्मचारियों की किसी गलती से आपको नुकसान हो सकता है। इस समय आपको व्यापार से जुड़े हर मामले में सावधान रहने की जरूरत है। अभी कोई भी बदलाव करने से पहले हर पहलू पर अच्छे से सोच विचार कर लें।
लव- व्यस्त रहने के बावजूद कुछ समय घर-परिवार के साथ भी जरूर बिताएं। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने की योजना बनेगी।
स्वास्थ्य- आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत रखने के लिए सही खाना और दिनचर्या रखें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 7

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- सिंह राशि वालों के लिए आज ग्रहों की स्थिति बहुत अच्छी है। यदि आप कोई खास काम पूरा करने की सोच रहे हैं तो वह जरूर सफल होगा। संतान की किसी सफलता से मन को शांति और खुशी मिलेगी। दोस्तों और रिश्तेदारों से भी मुलाकात होगी।
नेगेटिव- किसी छोटी सी बात पर झगड़ा हो सकता है। इसलिए अपनी भावनाओं पर काबू रखें और शांत रहें। प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई उम्मीद पूरी न होने के कारण मन दुखी रह सकता है। लेकिन गुस्सा करने के बजाय धैर्य से स्थिति को संभालें। कहीं भी निवेश करने से पहले उससे जुड़ी सही जानकारी जरूर लें।

करियर- व्यापार के काम अच्छे से चलते रहेंगे। लेकिन यदि आप कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो अभी उस पर कोई काम न करें क्योंकि निजी कामों के कारण आप व्यापार पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे। ऑफिस का माहौल थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है।
लव- आपके वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी। घर में भी शांतिपूर्ण माहौल बना रहेगा। बेकार के प्रेम संबंधों में अपना समय बर्बाद न करें।
स्वास्थ्य- कब्ज और गैस की समस्या होने से पेट में दर्द आदि हो सकता है। देसी चीजों का ज्यादा सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 6

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- बड़े लोगों से मुलाकात फायदेमंद और सम्मानजनक साबित होगी। आपका पूरा ध्यान अपने काम और पैसों से जुड़ी गतिविधियों पर रहेगा। परिवार के लोगों का भी आपको अच्छा सहयोग मिलेगा। अचानक किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात आपको एक नई राह दिखा सकती है।
नेगेटिव- पड़ोसियों के साथ आपसी मनमुटाव के कारण झगड़े बढ़ सकते हैं। अच्छा होगा कि उनकी समस्याओं को शांति से सुलझाएं। कोई भी काम करते समय उसके अच्छे और बुरे पहलुओं पर जरूर विचार करें। अच्छा होगा कि किसी अनुभवी व्यक्ति से भी सलाह लें।

करियर- अपने काम को बढ़ाने की योजनाएं बनेंगी। लेकिन पैसों से जुड़े कामों में सावधानी रखने की जरूरत है। अपने टैक्स और लोन आदि से जुड़े कागज पूरे रखें। किसी भी जोखिम भरे काम में दिलचस्पी लेने से नुकसान ही होगा, कुछ नहीं मिलेगा।
लव- किसी भी जरूरी काम में अपने जीवनसाथी या परिवार के लोगों की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- आपको अपच और भूख न लगने जैसी समस्या रहेगी। इस समय हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन खाना ही जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 7

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है

पॉजिटिव- यह समय आपके लिए भाग्यशाली है। फायदेमंद योजनाएं बनेंगी और शुरू भी होंगी। अपने जान पहचान के लोगों से और अच्छे संबंध बनाएं। घर में किसी मांगलिक कार्य की तैयारी को लेकर भी आप व्यस्त रहेंगे।
नेगेटिव- हर परिस्थिति में सकारात्मक रहें। कोर्ट केस और सरकारी मामले उलझ सकते हैं। अच्छा होगा कि आज इन्हें टाल दें। अपने खर्चों को अपनी जरूरत के अनुसार ही रखें। संतान की गतिविधियों पर भी ध्यान रखें।

करियर- आज व्यापार से जुड़ी कोई परेशानी किसी दोस्त की मदद से हल हो सकती है। कार्यस्थल की अंदरूनी व्यवस्था में सुधार आएगा और आपके कर्मचारी और बड़े अधिकारी भी आपका साथ देंगे। कारखाने और फैक्ट्री से जुड़े व्यवसाय में तरक्की होगी और कमाई के नए रास्ते भी खुलेंगे।
लव- आपके वैवाहिक संबंधों में प्यार बना रहेगा। प्रेम संबंधों में किसी और व्यक्ति के कारण गलतफहमी हो सकती है।
स्वास्थ्य- सर्दी और प्रदूषण के कारण त्वचा संबंधी एलर्जी होने की आशंका है। ज्यादा भीड़ वाली जगहों पर जाने से बचें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज दिन की शुरुआत बहुत अच्छी रहेगी। समय खुशी से बीतेगा और आप खुलकर अपने परिवार पर खर्च करेंगे। दूसरों की नजरों में आपकी इज्जत और बढ़ेगी और आपके रिश्ते भी मजबूत होंगे। युवाओं द्वारा किसी प्रोजेक्ट के लिए की गई कोशिश सफलता की ओर बढ़ेगी।
नेगेटिव- पैसों या लेनदेन से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले उससे जुड़े अच्छे से सोच विचार कर लें। इससे आपको फैसला लेने में मदद मिलेगी। पारिवारिक मामलों में ज्यादा दखल देने और रोक टोक करने से परिवार के लोग नाराज हो सकते हैं।

करियर- व्यापार में अपनी क्षमता से ज्यादा पैसा न लगाएं, वरना नुकसान हो सकता है। यदि साझेदारी करने की योजना है तो उसे तुरंत शुरू करना सही रहेगा। नौकरी करने वाले लोगों को आज कोई महत्वपूर्ण काम मिल सकता है जिसके कारण आपकी जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी।
लव- परिवार के प्रति प्यार और समर्पण की भावना रखने से घर में सुख-शांति बनी रहेगी। ध्यान रखें कि एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर के कारण घर में तनाव हो सकता है।
स्वास्थ्य- तनाव और चिड़चिड़ापन के कारण आपका शारीरिक स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है। ध्यान और मेडिटेशन जरूर करें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 9

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- परिवार और रिश्तेदारों के साथ कुछ समय बिताने से आपको शांति और खुशी मिलेगी। आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात होगी और आपको कई नई जानकारियां भी मिलेंगी। विद्यार्थियों का ध्यान अपनी पढ़ाई पर लगा रहेगा।
नेगेटिव- कोई काम अपनी पसंद के अनुसार न होने पर तनाव लेने के बजाय उसका हल ढूंढें। अपने करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ रिश्तों में कड़वाहट न आने दें। अपने मन की स्थिति पर काबू रखें। बिना मतलब के खर्चे भी आपको परेशान करेंगे।

करियर- व्यापार में आपको बहुत ज्यादा मेहनत करने और सावधान रहने की जरूरत है। जोखिम भरे कामों में पैसा न लगाएं। आपके व्यापार के विरोधी आपके लिए कुछ मुश्किलें खड़ी करने की कोशिश करेंगे। हालांकि आप अपनी समझदारी से समस्याओं का समाधान निकाल ही लेंगे।
लव- जीवनसाथी और दोस्त आपकी परेशानी समझेंगे और आपकी मदद भी करेंगे। अचानक किसी करीबी रिश्तेदार के आने से माहौल खुशनुमा हो जाएगा।
स्वास्थ्य- अभी के नकारात्मक माहौल से अपना बचाव जरूर करें। सुरक्षा नियमों का सही से पालन करें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

पॉजिटिव- थोड़ी सी सावधानी आपको कई मुश्किलों से बचाएगी। अपनी योजनाओं को गुप्त तरीके से करते रहें। थोड़ी सी सावधानी रखने से आपकी योजनाएं और काम सफल रहेंगे। किसी खास दोस्त का साथ भी आपके लिए मददगार रहेगा।
नेगेटिव- इस समय किसी भी तरह का उधार देने या निवेश करने पर अपना पैसा न लगाएं क्योंकि यह समय इन कामों के लिए अच्छा नहीं है। इस समय भावनाओं में बहने के बजाय समझदारी से काम लेना बहुत जरूरी है वरना लोग आपका फायदा उठा सकते हैं।

करियर- व्यापार में चल रही रुकावटें दूर होंगी और स्थिति बेहतर होगी। आयात-निर्यात जैसे कामों में फायदेमंद स्थिति बन रही है। आपके कर्मचारी और स्टाफ आपके काम में आपका साथ देंगे। नौकरी करने वाले लोगों को तरक्की मिलने की संभावना है।
लव- पति-पत्नी में बच्चों या घर की किसी समस्या को लेकर तनाव रहेगा। लेकिन आपस में बैठकर सुलझाने से हल जरूर मिलेगा। प्रेम संबंध अच्छे रहेंगे।
स्वास्थ्य- आपको बदहजमी और गैस की परेशानी रहेगी। इस समय आपको अपना खानपान बहुत ही सही रखने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव- घर में नया सामान या सजावट की चीजें खरीदने की योजना बनेगी। महिलाएं अपने घर के काम आसानी से पूरे कर लेंगी और उनका ध्यान अपने निजी कामों पर भी रहेगा। कोई जरूरी यात्रा भी संभव है।
नेगेटिव- अपने बिना मतलब के खर्चों पर लगाम लगाएं। अच्छा होगा कि बेकार के लोगों से दूर ही रहें क्योंकि उनसे समय और पैसा बर्बाद होने के अलावा और कुछ नहीं मिलेगा। मुश्किल परिस्थितियों को शांति से हल करने से अच्छे परिणाम मिलेंगे।

करियर- व्यापार में काम का बोझ बढ़ेगा लेकिन अपने उत्पादों की गुणवत्ता से समझौता न करें। आपको कोई सफलता मिल सकती है और आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल भी मिलेगा। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को किसी खास प्रोजेक्ट के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी।
लव- घर-परिवार में सुखद और शांतिपूर्ण स्थिति रहेगी। अचानक किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात खुशी देगी। प्रेम संबंधों में कुछ कड़वाहट आ सकती है।
स्वास्थ्य- आपको मौसम से जुड़ी बीमारियां हो सकती हैं। खांसी, जुकाम जैसी परेशानियां आपको तंग करेंगी। आयुर्वेदिक इलाज सही रहेगा।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 9

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- अपनी पिछली गलतियों से सीखकर अपने आज को बेहतर बनाएं। इसका अच्छा असर आपके व्यक्तित्व पर भी पड़ेगा। आज किसी प्यारे व्यक्ति से मिलकर आपको खुशी और ताजगी मिलेगी। आप अपने कामों पर भी ज्यादा ध्यान दे पाएंगे।
नेगेटिव- अनुभवी लोगों की सलाह को नजरअंदाज न करें। अचानक कुछ ऐसा खर्चा आ सकता है जिसे कम करना मुमकिन नहीं होगा। इस समय धैर्य रखना ही सही है। अपनी सफलताओं का दूसरों के सामने ज्यादा बखान न करें, इससे धोखा मिल सकता है।

करियर- व्यापार के कामों में सुधार आएगा। नई कार्य प्रणाली से जुड़ी योजनाएं सच हो सकती हैं। साझेदारी वाले व्यवसाय में बहुत ज्यादा तरक्की होगी। हालांकि आपकी रोज की कमाई में थोड़ी बढ़ोतरी होगी। नौकरी करने वाले लोग लापरवाही के कारण गलतियां कर सकते हैं।
लव- परिवार का माहौल खुशनुमा और नियमों वाला रहेगा। किसी अपोजिट जेंडर वाले दोस्त से मुलाकात पुरानी यादें ताजा करेंगी।
स्वास्थ्य- अपनी सही दिनचर्या और खानपान से आप स्वस्थ और खुश महसूस करेंगे। लेकिन अभी के मौसम को नजरअंदाज न करें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6