


रानीखेत

रिपोर्ट-संजय जोशी

अशोक हॉल गर्ल्स रेजीडेंशियल स्कूल, मजखाली का स्थापना दिवस समारोह ‘अभ्युदय 2025’ भव्य और रंगारंग कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि एसएसबी के आईजी श्री अमित कुमार ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।



कार्यक्रम में अशोक हॉल स्कूल, आर्यमन विक्रम बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ लर्निंग हल्द्वानी, आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत एवं माउंट सीनाई स्कूल रानीखेत के छात्र-छात्राओं ने दोस्ताना वातावरण में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।



पारंपरिक लोक नृत्य, इंडियन रैप्स्ट्रूमेंटल म्यूजिक, नुक्कड़ नाटक, हास्य नाटिका, पश्चिमी नृत्य और विज्ञान प्रश्नोत्तरी जैसे कार्यक्रमों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।


अंतरविद्यालय प्रतियोगिताएं, विद्यालय की स्थापना परंपरा का हिस्सा रही हैं, जिनमें विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफियों से सम्मानित किया गया।


इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर अनिल जोशी, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट शरद प्रिया पट्जोशी, प्रधानाचार्य हेमन्त कुमार राई, सलाहकार सुमित गोयल, उपप्रधानाचार्य कैप्टन डी. उमा मनिवन्नन सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।



निर्णायक मंडल में श्रीमती पूर्णिमा सिंह, रेखा सिलोरी, समीर जमाल, मीनाक्षी जोशी, दीपक तिवारी, रीतु लोहनी और दिनेश चन्द्र टम्टा शामिल रहे।
विद्यालय की छात्रा असिता गुप्ता ने सभी अतिथियों का स्नेहिल स्वागत किया।


