मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 7 जून को करेंगे हल्दूचौड़ में गौशाला भूमि पूजन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 7 जून को करेंगे हल्दूचौड़ में गौशाला भूमि पूजन

लोकेशन :- लालकुआँ
रिपोर्टर :- मुन्ना अंसारी,

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के 7 जून को हल्दूचौड़ आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं।

मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनका पहला दौरा होगा लालकुआँ विधानसभा क्षेत्र का, जिसमें वे नगर निगम हल्द्वानी की गंगापुर कबड़ाल स्थित तीन हेक्टेयर भूमि पर प्रस्तावित गौशाला का विधिवत भूमि पूजन करेंगे।

इस बात की जानकारी देते हुए लालकुआँ विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन की स्वीकृति मिल चुकी है

और वे सुबह 11 बजे कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी भाजपा कार्यकर्ताओं से जनसंवाद करेंगे और क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं व स्थानीय जरूरतों पर चर्चा करेंगे।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री संगठन की आगामी रणनीतियों पर भी संवाद करेंगे। गौशाला परियोजना को लेकर क्षेत्र में उत्साह है, और इसे पशुधन संरक्षण व ग्रामीण रोजगार के लिए अहम पहल के रूप में देखा जा रहा है।

स्थानीय प्रशासन और भाजपा कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हैं, वहीं क्षेत्रीय जनता में भी मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर खासा उत्साह है।