
लोकेशन :- लालकुआँ
रिपोर्टर :- मुन्ना अंसारी,
उत्तराखण्ड सरकार में राज्य किसान आयोग के उपाध्यक्ष (दर्जा राज्यमंत्री) अजीत चौधरी के प्रथम बार अपनी कर्मभूमि लालकुआं आगमन पर भाजपा लालकुआं मंडल द्वारा भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर राज्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।


इस अवसर पर राज्यमंत्री अजीत चौधरी ने बताया कि वे हाल ही में पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत, अल्मोड़ा, ऊधम सिंह नगर और नैनीताल जैसे जिलों का भ्रमण कर किसानों की समस्याओं को प्रत्यक्ष रूप से सुना है।


उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों की समस्याओं, खासकर सिंचाई और जल संकट को गंभीरता से लेते हुए सोलर आधारित योजनाओं पर तेज़ी से कार्य कर रही है, जिससे किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।


इस दौरान लालकुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री का स्वागत किया और उन्हें “संगठन की बुनियाद के मजबूत स्तंभ” की संज्ञा दी

। उन्होंने कहा कि अजीत चौधरी के योगदान के कारण संगठन को मजबूती मिली और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें दायित्व देकर सम्मानित किया, जिसके लिए उन्होंने सीएम धामी का आभार व्यक्त किया।

विधायक बिष्ट ने यह भी कहा कि लालकुआं विधानसभा सहित पूरा उत्तराखंड कृषि प्रधान राज्य है, और निश्चित रूप से राज्यमंत्री अजीत चौधरी के अनुभव और मार्गदर्शन से किसानों को नई दिशा मिलेगी।

