पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी ने योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी, तीन मोटर मार्गों का लोकार्पण किया

पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी ने योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी, तीन मोटर मार्गों का लोकार्पण किया

पौड़ी
रिपोर्ट भगवान सिंह

विधायक राजकुमार पोरी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

इसके बाद उन्होंने विकासखंड पाबौ के पोखरीखेत में तीन प्रमुख मोटर मार्गों के सुधार एवं पुनर्निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया।

इन मार्गों में पोखरीखेत-गडरिया-चोरकंडी-भवाई-नैला-मासौं मोटर मार्ग (5 किमी), कोला-गुडिंडा मोटर मार्ग और सिंटोली संपर्क मार्ग शामिल हैं। इन कार्यों पर कुल 769.73 लाख रुपए की लागत आई है।

लोकार्पण के दौरान विधायक पोरी ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में सभी सड़कें सुव्यवस्थित और डामरीकृत की जाएंगी

, जो उनकी प्राथमिकता में है। उन्होंने आश्वासन दिया कि अगले वित्तीय वर्ष तक संपर्क मार्गों का डामरीकरण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।

कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि सुशील रावत, अधिशासी अभियंता रीना नेगी, बीरबल सिंह, प्रताप सिंह, राजेश असवाल, रामचंद्र सिंह भंडारी और क्षेत्रीय ग्रामीण उपस्थित थे।