


स्थान – रुड़की

संवाददाता – प्रवेश राय

मंगलौर कोतवाली क्षेत्र की घटना, पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच

रुड़की, 22 मई:
रुड़की के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में एक बारात के दौरान मामूली विवाद ने देखते ही देखते खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। इस हिंसक झड़प में एक युवक की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए।


पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।


घटना की जानकारी देते हुए एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने बताया कि मंगलौर क्षेत्र से एक बारात मुजफ्फरनगर गई थी। वहीं, एक ही पक्ष के कुछ लोगों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। मौके पर मौजूद लोगों ने उस समय स्थिति को शांत कर दिया।




लेकिन जब बारात वापस मंगलौर लौटी, तो पुराना विवाद फिर से तूल पकड़ गया और बात मारपीट तक पहुँच गई। इस संघर्ष में एक युवक की मौत हो गई, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।


पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है और दोषियों की तलाश जारी है।

पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र में शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।



