हल्द्वानी में वर्षा के बाद जलभराव की स्थिति पर प्रशासन सक्रिय, अधिकारियों ने किया प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण

हल्द्वानी में वर्षा के बाद जलभराव की स्थिति पर प्रशासन सक्रिय, अधिकारियों ने किया प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण

दिनांक: 22 मई 2025
स्थान: हल्द्वानी, जिला नैनीताल

वर्षा के बाद जलभराव की स्थिति पर प्रशासन सतर्क, अधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षण

आज हल्द्वानी नगर में हुई वर्षा के पश्चात विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव एवं नालियों के अवरुद्ध होने की सूचनाओं को गंभीरता से लेते हुए, सतर्कता के दृष्टिगत जिलाधिकारी, नैनीताल के निर्देशानुसार उपजिलाधिकारी हल्द्वानी श्री राहुल शाह एवं नगर आयुक्त श्रीमती ऋचा सिंह द्वारा सायंकाल शहर के विभिन्न क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान निम्न कार्यवाही की गई:

  • देवखड़ी नाला (हाइडिल के पास): नाले में कचरे की अधिकता को देखते हुए नगर निगम की टीम को तत्काल सफाई कार्य हेतु लगाया गया।
  • कालूसिद्ध क्षेत्र: नाले की सफाई के लिए जेसीबी मशीन तैनात की गई।
  • कालसिया नाला: नाले का जलस्तर सामान्य पाया गया।
  • लालडांट क्षेत्र: रक्षिता नाले की स्थिति का निरीक्षण किया गया।
  • हीरानगर क्षेत्र: जल निकासी व्यवस्था की समीक्षा की गई।
  • तीन पानी जंक्शन एवं रेलवे ओवरब्रिज: जल निकासी समस्या के समाधान हेतु सिंचाई विभाग एवं एनएचएआई की टीमों को तत्काल बुलाया गया एवं कलवर्ट और नालियों की सफाई हेतु जेसीबी मशीनें तैनात कर कार्यवाही शुरू कराई गई।

निर्देश:
सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है कि नालों की शीघ्र और नियमित सफाई सुनिश्चित करें ताकि भविष्य में जलभराव की स्थिति से बचा जा सके।

निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारीगण:

  • श्री अमित बंसल – सहायक अभियंता, सिंचाई विभाग
  • श्रीमती मनीषा बिष्ट – तहसीलदार, हल्द्वानी
  • श्री गणेश भट्ट – सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम
  • श्री दयाल चंद्र मिश्रा – नायब तहसीलदार, हल्द्वानी
  • कनिष्ठ अभियंता, लोक निर्माण विभाग, हल्द्वानी
  • राजस्व विभाग एवं नगर निगम की टीमें

जिला प्रशासन सभी नागरिकों से अपील करता है कि नालियों में कचरा न डालें और शहर की सफाई व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।