


देहरादून

रिपोर्ट -सचिन कुमार

पाकिस्तान के खिलाफ किए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद पूरे देश में उत्साह और गर्व का माहौल है। इस ऐतिहासिक एयर स्ट्राइक के बाद विभिन्न समुदायों ने एकजुटता का परिचय देते हुए भारतीय सेना के साथ खुलकर समर्थन जताया है।



इसी क्रम में उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने एक बयान जारी करते हुए भारतीय मुसलमानों और धर्मगुरुओं का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि “देश के मुसलमानों ने इस विषम परिस्थिति में धर्म, जाति और समुदाय से ऊपर उठकर जिस प्रकार भारतीय सेना का साथ दिया है, वह काबिले-तारीफ है।”



शम्स ने कहा, “आज हम सभी पहले भारतीय हैं। हमारा पहला धर्म देश है और राष्ट्र की रक्षा हमारा सर्वोच्च कर्तव्य।” उन्होंने यह भी कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने यह साबित कर दिया है कि भारत ‘अनेकता में एकता’ की सच्ची मिसाल है।

बयान में उन्होंने भारतीय मुस्लिम समाज द्वारा दिखाई गई एकजुटता को राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बताया और उम्मीद जताई कि यही भावना भारत को हर मोर्चे पर और अधिक सशक्त बनाएगी।


गौरतलब है कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय वायुसेना द्वारा सीमापार कर आतंकवादियों के ठिकानों को निशाना बनाया गया, जिसे लेकर आम जनता, राजनीतिक और धार्मिक नेतृत्व सभी ने एक स्वर में सेना का समर्थन किया है।



