उत्तरकाशी में हेलीकॉप्टर क्रैश, 6 की मौत — मां-बेटी भी शामिल, विधायक विनोद चमोली ने खड़े किए सवाल

उत्तरकाशी में हेलीकॉप्टर क्रैश, 6 की मौत — मां-बेटी भी शामिल, विधायक विनोद चमोली ने खड़े किए सवाल

देहरादून

रिपोर्ट – सचिन कुमार

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब गंगानानी क्षेत्र में भागीरथी नदी के पास एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। इस भीषण हादसे में पायलट समेत 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में उत्तर प्रदेश के बरेली की रहने वाली मां-बेटी भी शामिल हैं, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर है।

हादसे की खबर मिलते ही प्रशासनिक हमला मौके पर पहुंचा और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

इस हादसे पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक विनोद चमोली ने गंभीर चिंता जताते हुए हेलीकॉप्टर सेवाओं की सुरक्षा और तकनीकी फिटनेस को लेकर सवाल उठाए हैं।

चमोली ने कि वे इस मामले को लेकर सरकार से विस्तृत चर्चा और नीतिगत सुधार की मांग करेंगे ताकि भविष्य में इस प्रकार के दुर्घटनाओं से बचा जा सके

इस हादसे ने एक बार फिर यह मुद्दा सामने ला दिया है कि उत्तराखंड जैसे दुर्गम और भौगोलिक रूप से चुनौतीपूर्ण राज्यों में हवाई सेवाओं की सुरक्षा और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।