ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर बोले हरीश रावत – “आतंकी ठिकानों पर सटीक वार, पाकिस्तान के लिए बड़ा सबक

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर बोले हरीश रावत – “आतंकी ठिकानों पर सटीक वार, पाकिस्तान के लिए बड़ा सबक

रिपोर्टर रिहान ख़ान
हल्द्वानी

भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के पहले चरण की ऐतिहासिक सफलता पर पूरे देश में गौरव और उत्साह का माहौल है। इस सफलता पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी सेना को बधाई देते हुए साहसिक कार्रवाई की जमकर सराहना की है।

हरीश रावत ने कहा, “भारतीय सेना ने जिस सटीकता और रणनीति के साथ तीन बड़े आतंकी संगठनों के ठिकानों को निशाना बनाया है, उससे उनकी रीढ़ टूट गई है। यह पाकिस्तान और उसकी सेना के लिए बड़ा सबक है। अब उन्हें 5 से 10 साल तक कोई भी हरकत करने से पहले दस बार सोचना पड़ेगा।”

उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर न केवल सीमा पार आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब है, बल्कि यह स्पष्ट संदेश भी है कि भारत अब आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर चल रहा है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि यह ऑपरेशन सिर्फ सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि राष्ट्र की संप्रभुता और सुरक्षा का दृढ़ संकल्प है। उन्होंने कहा, “हमारी सेना का यह परक्रम आने वाली पीढ़ियों को गर्व करने का मौका देगा। देश को अपनी सेना पर नजर है।”

अब सभी की निगाहें ऑपरेशन सिंदूर के अगले चरणों और पाकिस्तान में मची हलचल पर हैं। साथ ही, यह भी देखा जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय भारत के इस निर्णायक और साहसिक कदम पर क्या प्रतिक्रिया देता है।