

हल्द्वानी

हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने शुक्रवार को वार्ड नं-35, जागनाथ कॉलोनी का दौरा कर क्षेत्र में व्याप्त पेयजल संकट, जर्जर सड़कों, सफाई व्यवस्था और जल निकासी जैसी समस्याओं का मौके पर निरीक्षण किया।



निरीक्षण के दौरान विधायक ने स्थानीय निवासियों, वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। क्षेत्रवासियों ने पानी की कमी, सड़क मरम्मत, जल निकासी व सफाई से संबंधित समस्याएं उठाईं, जिन पर विधायक ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया।



विधायक सुमित हृदयेश ने कहा, “जनहित के कार्यों में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। जनता की समस्याओं का समाधान हमारी जिम्मेदारी है और हम सभी मिलकर हल्द्वानी को एक बेहतर नगर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”



इस अवसर पर खीमानन्द पांडे, महेशानंद, गिरीश पांडे, बाला दत्त जोशी, दीप चंद्र पांडे, एन.बी. पाठक, जीवन भंडारी, दौलत सिंह, धीरज भट्ट, डी.एस. रौतेला सहित बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी मौजूद रहे।


